न्यूज़ीलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार भारत अपने Home Ground में दो टेस्ट मैचों से ज्यादा की सीरीज हारा

Sports Desk

भारत पहली बार अपने घर में टेस्ट सीरिज 3-0 से हार गया. इस सीरिज में न्यूजीलैंड ने भी एक इतिहास रच दिया है. आइए आपको इस सीरिज के बारे में विस्तार से बताते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच के सीरिज में भारत एक भी मैच जीत नहीं पाया. सीरिज के अंतिम मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का शानदार अर्धशतक बेकार गया, क्योंकि भारत (India in New Zealand Series) 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 121 रन पर ऑल आउट हो गया. इससे न्यूजीलैंड ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली. 

अंतिम मैच में पंत का अर्धशतक

अपने तीसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए भारत को 147 रन बनाने की जरूरत थी. पंत ने शानदार 64 रनों की पारी खेलकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा. पंत के क्रीज पर होने के कारण भारत ने तीसरे दिन लंच तक 20 ओवर में 92/6 रन बनाए थे, तथा मैच जीतने और अपना सम्मान बचाने के लिए उसे 55 रन और चाहिए थे. लेकिन पंत लंच के तुरंत बाद आउट हो गए और भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. भारत को 100 रन के पार पहुंचाने के बाद वे आउट हो गए और एजाज पटेल (6-57) और ग्लेन फिलिप्स (3-42) की बदौलत भारत की राह मुश्किल हो गई. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर लुढ़का भारत

इस हार के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. फिलहाल भारत की इस स्थिति के बारे में शायद न्यूज़ीलैंड के प्रशंसकों तक ने नहीं सोचा होगा. न्यूज़ीलैंड खुद श्रीलंका से हार कर आई थी, लेकिन उन्होंने भारत को ऐसी कड़वी याद दी, जिसे भारतीय टीम और भारतीय प्रशंसक भुला नहीं पाएंगे.

इससे पहले, 171/9 के ओवरनाइट स्कोर से आगे खेलते हुए, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी सिर्फ 14 गेंदों में समाप्त हो गई, तीसरी सुबह एजाज पटेल के आउट होने से सिर्फ तीन रन और बने. जडेजा ने मैच में दूसरी बार पांच विकेट लिए, और कुल मिलाकर 10-120 के आंकड़े के साथ समाप्त किया, जो फरवरी 2023 में नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10-110 के बाद उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. यह जडेजा का 77 टेस्ट मैचों में 15वां पांच विकेट था, जिससे उनका कुल आंकड़ा 319 विकेट हो गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

न्यूज़ीलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार भारत अपने Home Ground में दो टेस्ट मैचों से ज्यादा की सीरीज हारा

Sports Desk

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच के सीरिज में भारत एक भी मैच जीत नहीं पाया. सीरिज के अंतिम मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का शानदार अर्धशतक बेकार गया, क्योंकि भारत (India in New Zealand Series) 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 121 रन पर ऑल आउट हो गया. इससे न्यूजीलैंड ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली. 

अंतिम मैच में पंत का अर्धशतक

अपने तीसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए भारत को 147 रन बनाने की जरूरत थी. पंत ने शानदार 64 रनों की पारी खेलकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा. पंत के क्रीज पर होने के कारण भारत ने तीसरे दिन लंच तक 20 ओवर में 92/6 रन बनाए थे, तथा मैच जीतने और अपना सम्मान बचाने के लिए उसे 55 रन और चाहिए थे. लेकिन पंत लंच के तुरंत बाद आउट हो गए और भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. भारत को 100 रन के पार पहुंचाने के बाद वे आउट हो गए और एजाज पटेल (6-57) और ग्लेन फिलिप्स (3-42) की बदौलत भारत की राह मुश्किल हो गई. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर लुढ़का भारत

इस हार के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. फिलहाल भारत की इस स्थिति के बारे में शायद न्यूज़ीलैंड के प्रशंसकों तक ने नहीं सोचा होगा. न्यूज़ीलैंड खुद श्रीलंका से हार कर आई थी, लेकिन उन्होंने भारत को ऐसी कड़वी याद दी, जिसे भारतीय टीम और भारतीय प्रशंसक भुला नहीं पाएंगे.

इससे पहले, 171/9 के ओवरनाइट स्कोर से आगे खेलते हुए, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी सिर्फ 14 गेंदों में समाप्त हो गई, तीसरी सुबह एजाज पटेल के आउट होने से सिर्फ तीन रन और बने. जडेजा ने मैच में दूसरी बार पांच विकेट लिए, और कुल मिलाकर 10-120 के आंकड़े के साथ समाप्त किया, जो फरवरी 2023 में नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10-110 के बाद उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. यह जडेजा का 77 टेस्ट मैचों में 15वां पांच विकेट था, जिससे उनका कुल आंकड़ा 319 विकेट हो गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/new-zealand-created-history/article-2648

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.