न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सालों पुराने कमाल को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में जीतते ही भारत की बराबरी की

Sports Desk

न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका 9 मार्च को भारतीय टीम से सामना होगा। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते ही कीवी टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया और फाइनल में एंट्री कर ली है। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। मैच में कीवी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया और 362 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद डेविड मिलर के शतक के बाद भी साउथ अफ्रीकी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने शतक लगाए और जीत में अहम भूमिका निभाई। 

श्रीलंकाई टीम को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड ने मई 2023 से मार्च 2025 तक पाकिस्तानी धरती पर लगातार 7 वनडे मैच जीते हैं। इसी के साथ उन्होंने श्रीलंकाई टीम को पीछे कर दिया है और भारतीय टीम की बराबरी कर ली है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अक्टूबर 1995 से नवंबर 1997 तक पाकिस्तानी धरती पर लगातार 6 वनडे मैच जीते थे। वहीं, भारतीय टीम ने फरवरी 2006 से जून 2008 तक पाकिस्तानी धरती पर लगातार 7 वनडे मैच जीते थे। 

पाकिस्तान में लगातार सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली विदेशी टीमें

  • न्यूजीलैंड (मई 2023 से मार्च 2025)- 7 मैच
  • भारत (फरवरी 2006 से जून 2008)- 7 मैच
  • श्रीलंका (अक्टूबर 1995 से नवंबर 1997)- 6 मैच

न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हारा सिर्फ एक मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिचेल सेंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक ही मुकाबला हारा है। वह भी भारत के खिलाफ। इससे पहले पाकिस्तान में ही हुई ट्राई सीरीज में भी न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड ने कुल तीन मुकाबले जीते थे, जहां उसने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी। 

रचिन रवींद्र ने लगाए शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कीवी टीम के लिए रचिन रवींद्र ने 108 रन और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए। इन प्लेयर्स के अलावा डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 49-49 रनों की पारियां खेली। इसी वजह से कीवी टीम 362 रनों का हिमालय जितना बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहीं। अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 72 रन लुटाए। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सालों पुराने कमाल को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में जीतते ही भारत की बराबरी की

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया और फाइनल में एंट्री कर ली है। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। मैच में कीवी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया और 362 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद डेविड मिलर के शतक के बाद भी साउथ अफ्रीकी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने शतक लगाए और जीत में अहम भूमिका निभाई। 

श्रीलंकाई टीम को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड ने मई 2023 से मार्च 2025 तक पाकिस्तानी धरती पर लगातार 7 वनडे मैच जीते हैं। इसी के साथ उन्होंने श्रीलंकाई टीम को पीछे कर दिया है और भारतीय टीम की बराबरी कर ली है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अक्टूबर 1995 से नवंबर 1997 तक पाकिस्तानी धरती पर लगातार 6 वनडे मैच जीते थे। वहीं, भारतीय टीम ने फरवरी 2006 से जून 2008 तक पाकिस्तानी धरती पर लगातार 7 वनडे मैच जीते थे। 

पाकिस्तान में लगातार सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली विदेशी टीमें

  • न्यूजीलैंड (मई 2023 से मार्च 2025)- 7 मैच
  • भारत (फरवरी 2006 से जून 2008)- 7 मैच
  • श्रीलंका (अक्टूबर 1995 से नवंबर 1997)- 6 मैच

न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हारा सिर्फ एक मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिचेल सेंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक ही मुकाबला हारा है। वह भी भारत के खिलाफ। इससे पहले पाकिस्तान में ही हुई ट्राई सीरीज में भी न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड ने कुल तीन मुकाबले जीते थे, जहां उसने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी। 

रचिन रवींद्र ने लगाए शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कीवी टीम के लिए रचिन रवींद्र ने 108 रन और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए। इन प्लेयर्स के अलावा डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 49-49 रनों की पारियां खेली। इसी वजह से कीवी टीम 362 रनों का हिमालय जितना बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहीं। अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 72 रन लुटाए। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/new-zealand-left-sri-lankas-year-old-kamal-behind-winning/article-12833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.