नितीश रेड्डी को शुभमन गिल की कप्तानी में मिला वनडे डेब्यू

Sports News

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताते हुए नितीश रेड्डी को टीम में जगह दी है। इस अवसर के साथ ही नितीश का यह पहला वनडे मैच भी बन गया।

नितीश रेड्डी ने पिछले कुछ समय से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में कुल 386 रन बनाए हैं और एक शतक भी अपने नाम दर्ज किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4 मैचों में उन्होंने 90 रन बनाए हैं। निचले क्रम के बल्लेबाज होने के साथ-साथ नितीश गेंदबाजी में भी उपयोगी साबित होते हैं। टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3 विकेट झटके हैं।

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा कि “हम मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं और हमारे पास एक संतुलित टीम है। नितीश रेड्डी अपना डेब्यू कर रहे हैं और हमें उनकी खेल क्षमता पर पूरा भरोसा है। हम तीन फास्ट बॉलर्स और तीन ऑलराउंडर्स के साथ उतर रहे हैं।”

टीम चयन में इस बार ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दी गई, जिस कारण कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में कप्तान मिचेल मार्श के नेतृत्व में ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड खेल रहे हैं।

नितीश रेड्डी का यह डेब्यू भारतीय टीम के लिए एक नए ऑलराउंडर की खोज में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। टीम और फैंस की निगाहें अब इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Oct 2025 By दैनिक जागरण

नितीश रेड्डी को शुभमन गिल की कप्तानी में मिला वनडे डेब्यू

Sports News

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताते हुए नितीश रेड्डी को टीम में जगह दी है। इस अवसर के साथ ही नितीश का यह पहला वनडे मैच भी बन गया।

नितीश रेड्डी ने पिछले कुछ समय से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में कुल 386 रन बनाए हैं और एक शतक भी अपने नाम दर्ज किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4 मैचों में उन्होंने 90 रन बनाए हैं। निचले क्रम के बल्लेबाज होने के साथ-साथ नितीश गेंदबाजी में भी उपयोगी साबित होते हैं। टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3 विकेट झटके हैं।

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा कि “हम मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं और हमारे पास एक संतुलित टीम है। नितीश रेड्डी अपना डेब्यू कर रहे हैं और हमें उनकी खेल क्षमता पर पूरा भरोसा है। हम तीन फास्ट बॉलर्स और तीन ऑलराउंडर्स के साथ उतर रहे हैं।”

टीम चयन में इस बार ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दी गई, जिस कारण कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में कप्तान मिचेल मार्श के नेतृत्व में ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड खेल रहे हैं।

नितीश रेड्डी का यह डेब्यू भारतीय टीम के लिए एक नए ऑलराउंडर की खोज में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। टीम और फैंस की निगाहें अब इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/nitish-reddy-got-his-odi-debut-under-the-captaincy-of/article-35964

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.