भारत-पाकिस्तान ही नहीं, इस बार ये टीम भी खेलेगी बॉक्सिंग डे टेस्ट, 1 ही दिन शुरू होंगे 3 मैच

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा. वहीं, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमें भी इस बार बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेंगी. इनके अलावा दो और टीमों के बीच ये खास मैच खेला जाएगा, इनमें से एक टीम तो पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट का हिस्सा बनेगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में चौथा टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के बीच काफी अहम रहने वाला है. सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है. दरअसल, क्रिसमस के अगले दिन शुरू होने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है. इस बार पाकिस्तान की टीम भी बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी, उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा. वहीं, एक टीम ऐसी भी है जो पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने उतरेगी.

साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. अब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा. ये मुकाबला सेंचुरियन में होगा, जो एक बॉक्सिंग डे टेस्ट है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखते हुए इस सीरीज पर भी सभी की नजर रहने वाली है. दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंचने के काफी करीब है. उसे सिर्फ 1 जीत की ही जरूरत है. वहीं, इस सीरीज का दूसरा मैच 3 जनवरी, 2025 से केप टाउन में खेला जाएगा.

पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी ये टीम

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के अलावा इस बार जिम्बाब्वे में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच में जिम्बाब्वे का सामना अफगानिस्तान की टीम से होगा. बता दें, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब अफगानिस्तान की टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलेगी. ये टेस्ट 26-30 दिसंबर तक बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यानी क्रिकेट फैंस को एक-साथ तीन टेस्ट मैच देखने को मिलेंगे. हालांकि भारतीय समयानुसार इन मैचों की टाइमिंग अलग-अलग होगी.

दूसरी ओर जिम्बाब्वे के लिए भी ये मुकाबला काफी खास रहने वाला है. जिम्बाब्वे में 28 साल के बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट की वापसी होने जा रही है. जिम्बाब्वे ने अपने घर पर आखिरी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 1996 में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. ये मैच बारिश के चलते ड्रॉ रहा था. तब से भी जिम्बाब्वे ने अपने घर पर कोई बॉक्सिंग डे टेस्ट नहीं खेला है. हालांकि जिम्बाब्वे ने 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर के बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट जरूर खेले हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

भारत-पाकिस्तान ही नहीं, इस बार ये टीम भी खेलेगी बॉक्सिंग डे टेस्ट, 1 ही दिन शुरू होंगे 3 मैच

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में चौथा टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के बीच काफी अहम रहने वाला है. सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है. दरअसल, क्रिसमस के अगले दिन शुरू होने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है. इस बार पाकिस्तान की टीम भी बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी, उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा. वहीं, एक टीम ऐसी भी है जो पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने उतरेगी.

साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. अब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा. ये मुकाबला सेंचुरियन में होगा, जो एक बॉक्सिंग डे टेस्ट है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखते हुए इस सीरीज पर भी सभी की नजर रहने वाली है. दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंचने के काफी करीब है. उसे सिर्फ 1 जीत की ही जरूरत है. वहीं, इस सीरीज का दूसरा मैच 3 जनवरी, 2025 से केप टाउन में खेला जाएगा.

पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी ये टीम

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के अलावा इस बार जिम्बाब्वे में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच में जिम्बाब्वे का सामना अफगानिस्तान की टीम से होगा. बता दें, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब अफगानिस्तान की टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलेगी. ये टेस्ट 26-30 दिसंबर तक बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यानी क्रिकेट फैंस को एक-साथ तीन टेस्ट मैच देखने को मिलेंगे. हालांकि भारतीय समयानुसार इन मैचों की टाइमिंग अलग-अलग होगी.

दूसरी ओर जिम्बाब्वे के लिए भी ये मुकाबला काफी खास रहने वाला है. जिम्बाब्वे में 28 साल के बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट की वापसी होने जा रही है. जिम्बाब्वे ने अपने घर पर आखिरी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 1996 में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. ये मैच बारिश के चलते ड्रॉ रहा था. तब से भी जिम्बाब्वे ने अपने घर पर कोई बॉक्सिंग डे टेस्ट नहीं खेला है. हालांकि जिम्बाब्वे ने 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर के बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट जरूर खेले हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/not-only-india-pakistan-this-time-this-team-will-also-play/article-6177

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.