- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- ओलिंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने दी पिता बलवान पूनिया को अंतिम विदाई
ओलिंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने दी पिता बलवान पूनिया को अंतिम विदाई
Sports
हरियाणा के मशहूर ओलिंपियन रेसलर और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने अपने पिता बलवान पूनिया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बलवान पूनिया की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह सोनीपत से उनके पैतृक गांव खुड्डन झज्जर लाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया गया।
शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जिसमें देशभर से आए कई गणमान्य लोग और रेसलिंग से जुड़े साथियों ने बलवान पूनिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महिला रेसलर साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान भी मौजूद रहे।
बलवान पूनिया ने गुरुवार शाम 6 बजे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले 18 दिनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती रखा गया था, जिसमें फेफड़ों की गंभीर परेशानी शामिल थी।
बजरंग पूनिया ने पिता के निधन पर गहरे दुःख व्यक्त करते हुए कहा, “बापूजी हमारे साथ नहीं रहे। उन्होंने बड़ी मेहनत से हम सबको इस मुकाम तक पहुँचाया। वे पूरे परिवार की रीढ़ की हड्डी थे। उनके बिना आगे का जीवन कैसा रहेगा, समझ नहीं आता।”
बलवान पूनिया का जन्म 22 जुलाई 1954 को हुआ था। वे अपने परिवार में सबसे बड़े भाई थे, जिनके छोटे भाई जगबीर, रणबीर और दलबीर हैं। दुःख की बात यह है कि उनके एक भाई रणबीर का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि दलबीर आज भी रेलवे पुलिस में सेवा दे रहे हैं।
खास बात यह है कि बलवान पूनिया स्वयं पहलवान थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे अपने खुद के सपने को पूरा नहीं कर पाए। इसके बावजूद उन्होंने बेटे बजरंग पूनिया को पहलवानी की शिक्षा देना शुरू किया। मात्र 7 साल की उम्र में बजरंग को अखाड़े की पढ़ाई शुरू करवाई। बलवान पूनिया ने पूरी मेहनत और लगन से बेटे को ओलिंपियन बनाने का संकल्प लिया। आज बजरंग पूनिया देश का नाम रोशन कर रहे हैं, पिता के सपने को सच कर दिखा रहे हैं।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए