रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर अब रविचंद्रन अश्विन ने कह दी बड़ी बात, कहा - लोग सवाल तो पूछेंगे ही

Sports Desk

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी बल्ले से खराब फॉर्म जारी देखने को मिला। अब उनके इस प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि क्रिकेट देखने वाले तो जाहिर तौर पर सवाल पूछेंगे ही।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से करते हुए पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं इस मैच में सभी की नजरें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर टिकी हुईं थी जो पिछले काफी समय से बड़ी पारी खेलते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। रोहित का ये खराब फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी जारी देखने को मिला जिसमें वह 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब उनके इस प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चौंकाने वाला बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने ये साफ कहा कि ये रोहित के लिए काफी मुश्किल समय जरूर है।

आलोचकों को चुप कराने के लिए रोहित को खेलनी होगी बड़ी पारी

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर कहा कि ये उनके लिए काफी मुश्किल समय है जिसमें उन्हें आलोचकों को चुप कराने के लिए एक बड़ी पारी तो खेलनी ही होगी। रोहित को ये बड़ी पारी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खेलने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप इसे रोहित के नजरिए से देखें तो जाहिर तौर पर यह उनके लिए निराशाजनक है। वह श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वह समझते है कि उन्होंने इस प्रारूप में अच्छा किया है और वह इसी चीज को जारी रखना चाहेंगे। लेकिन लोग सवाल तो पूछेंगे ही। क्रिकेट देखने वाले तो जाहिर तौर पर पूछेंगे ही। यह एक मुश्किल समय है। आप इन सवालों को रोक नहीं सकते। कब तक रुकेंगे? जब तक वह प्रदर्शन नहीं करेंगे यह जारी रहेगा।

अश्विन ने की जडेजा की जमकर तारीफ

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रवींद्र जडेजा का गेंद से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसको लेकर अश्विन ने भी अब उनकी तारीफ की है। जडेजा के प्रदर्शन को लेकर अश्विन ने कहा कि हमारा मीडिया जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसकी सराहना करने में विफल रहता है। जब भी हम हारते हैं तो हर कोई खलनायक बन जाता है। उन्होंने जो रूट को आउट किया। वह अच्छा गेंदबाज है, दबाव में बल्लेबाजी करता है। और कमाल का फील्डर है जिसमें फील्डिंग के दौरान वह इस उम्र में भी पूरे मैदान के एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर अब रविचंद्रन अश्विन ने कह दी बड़ी बात, कहा - लोग सवाल तो पूछेंगे ही

Sports Desk

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से करते हुए पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं इस मैच में सभी की नजरें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर टिकी हुईं थी जो पिछले काफी समय से बड़ी पारी खेलते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। रोहित का ये खराब फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी जारी देखने को मिला जिसमें वह 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब उनके इस प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चौंकाने वाला बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने ये साफ कहा कि ये रोहित के लिए काफी मुश्किल समय जरूर है।

आलोचकों को चुप कराने के लिए रोहित को खेलनी होगी बड़ी पारी

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर कहा कि ये उनके लिए काफी मुश्किल समय है जिसमें उन्हें आलोचकों को चुप कराने के लिए एक बड़ी पारी तो खेलनी ही होगी। रोहित को ये बड़ी पारी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खेलने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप इसे रोहित के नजरिए से देखें तो जाहिर तौर पर यह उनके लिए निराशाजनक है। वह श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वह समझते है कि उन्होंने इस प्रारूप में अच्छा किया है और वह इसी चीज को जारी रखना चाहेंगे। लेकिन लोग सवाल तो पूछेंगे ही। क्रिकेट देखने वाले तो जाहिर तौर पर पूछेंगे ही। यह एक मुश्किल समय है। आप इन सवालों को रोक नहीं सकते। कब तक रुकेंगे? जब तक वह प्रदर्शन नहीं करेंगे यह जारी रहेगा।

अश्विन ने की जडेजा की जमकर तारीफ

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रवींद्र जडेजा का गेंद से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसको लेकर अश्विन ने भी अब उनकी तारीफ की है। जडेजा के प्रदर्शन को लेकर अश्विन ने कहा कि हमारा मीडिया जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसकी सराहना करने में विफल रहता है। जब भी हम हारते हैं तो हर कोई खलनायक बन जाता है। उन्होंने जो रूट को आउट किया। वह अच्छा गेंदबाज है, दबाव में बल्लेबाजी करता है। और कमाल का फील्डर है जिसमें फील्डिंग के दौरान वह इस उम्र में भी पूरे मैदान के एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/on-the-bad-form-of-rohit-sharma-now-ravichandran-ashwin/article-9746

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.