उधर पंजाब से हारी LSG, इधर संजीव गोयनका की ऋषभ पंत पर उठी उंगली, फैंस बोले- आ गई केएल राहुल की याद

Sports Desk

कहते हैं हर तस्वीर कुछ कहती है. पंजाब किंग्स से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, वो भी बहुत कुछ कहती दिख रही है.

1 अप्रैल को खेले मुकाबले में पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और उनकी टीम के कप्तान ऋषभ पंत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में संजीव गोयनका को पंत पर उंगली उठाए देख फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. उन्हें IPL के पिछले सीजन वाले दिन याद आ रहे हैं. IPL 2024 में गोयनका हार के बाद अपने कप्तान को सरेआम डांटने-फटकारने के लिए चर्चा में रहे थे. और, अब उनका कुछ वैसा ही अंदाज और मिजाज IPL 2025 में भी नजर आ रहा है. कम से कम सामने आई तस्वीरों से तो यही लगता है.

पंजाब ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड पर खेले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. पहले खेलते हुए LSG ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए. जवाब में 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 2 विकेट खोकर उसे 17वें ओवर में ही चेज कर लिया. इस तरह एक ओर जहां पंजाब किंग्स अब तक खेले अपने दोनों मैच जीतने में कामयाब रही. वहीं लखनऊ को अब तक खेले 3 मैचों में दूसरी हार से दो-चार होना पड़ा.

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर पंत के साथ वायरल हो रही ताजा तस्वीर से यही जान पड़ता है कि LSG के मालिक संजीव गोयनका अपनी टीम के उसी खराब परफॉर्मेन्स से आहत हैं. वैसे संजीव गोयनका के उंगली उठाने की एक बड़ी वजह ऋषभ पंत की फ्लॉप बल्लेबाजी भी हो सकती है.

पंत को LSG ने 27 करोड़ की IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था. लेकिन, वो अब तक खेले तीनों मैचों में नाकाम रहे हैं. उन्होंने उन 3 मैचों में उतने रन भी नहीं बनाए, जितनी गेंदें खेली है. ऋषभ पंत के बल्ले से 3 मैचों में निकले सिर्फ 17 रन कहीं से भी उन्हें मिल रहे 27 करोड़ की रकम को जस्टिफाई करते नहीं दिखते.

फैस बोले- आ गई केएल राहुल की याद!

बहरहाल, ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की वायरल हो रही इस तस्वीर ने फैंस को केएल राहुल की तो याद दिला ही दी है. क्योंकि, IPL के पिछले सीजन में राहुल भी उसी जगह पर खड़े थे. जहां IPL 2025 में ऋषभ पंत हैं.

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स से है, जिसे जीतने की वो पूरी कोशिश करना चाहेंगे. लेकिन, साथ ही पंत पर भी अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

उधर पंजाब से हारी LSG, इधर संजीव गोयनका की ऋषभ पंत पर उठी उंगली, फैंस बोले- आ गई केएल राहुल की याद

Sports Desk

1 अप्रैल को खेले मुकाबले में पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और उनकी टीम के कप्तान ऋषभ पंत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में संजीव गोयनका को पंत पर उंगली उठाए देख फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. उन्हें IPL के पिछले सीजन वाले दिन याद आ रहे हैं. IPL 2024 में गोयनका हार के बाद अपने कप्तान को सरेआम डांटने-फटकारने के लिए चर्चा में रहे थे. और, अब उनका कुछ वैसा ही अंदाज और मिजाज IPL 2025 में भी नजर आ रहा है. कम से कम सामने आई तस्वीरों से तो यही लगता है.

पंजाब ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड पर खेले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. पहले खेलते हुए LSG ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए. जवाब में 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 2 विकेट खोकर उसे 17वें ओवर में ही चेज कर लिया. इस तरह एक ओर जहां पंजाब किंग्स अब तक खेले अपने दोनों मैच जीतने में कामयाब रही. वहीं लखनऊ को अब तक खेले 3 मैचों में दूसरी हार से दो-चार होना पड़ा.

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर पंत के साथ वायरल हो रही ताजा तस्वीर से यही जान पड़ता है कि LSG के मालिक संजीव गोयनका अपनी टीम के उसी खराब परफॉर्मेन्स से आहत हैं. वैसे संजीव गोयनका के उंगली उठाने की एक बड़ी वजह ऋषभ पंत की फ्लॉप बल्लेबाजी भी हो सकती है.

पंत को LSG ने 27 करोड़ की IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था. लेकिन, वो अब तक खेले तीनों मैचों में नाकाम रहे हैं. उन्होंने उन 3 मैचों में उतने रन भी नहीं बनाए, जितनी गेंदें खेली है. ऋषभ पंत के बल्ले से 3 मैचों में निकले सिर्फ 17 रन कहीं से भी उन्हें मिल रहे 27 करोड़ की रकम को जस्टिफाई करते नहीं दिखते.

फैस बोले- आ गई केएल राहुल की याद!

बहरहाल, ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की वायरल हो रही इस तस्वीर ने फैंस को केएल राहुल की तो याद दिला ही दी है. क्योंकि, IPL के पिछले सीजन में राहुल भी उसी जगह पर खड़े थे. जहां IPL 2025 में ऋषभ पंत हैं.

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स से है, जिसे जीतने की वो पूरी कोशिश करना चाहेंगे. लेकिन, साथ ही पंत पर भी अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/on-the-other-hand-lsg-lost-from-punjab-sanjeev-goenkas/article-16341

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.