कप्तान सूर्यकुमार यादव की एक गलती टीम इंडिया पर पड़ी भारी, हार का बड़ा कारण बना ये फैसला!

Sports Desk

भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज दूसरे टी20 मैच में अच्छा नहीं कर पाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले संजू सैमसन इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा।

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ सीरीज में अफ्रीकी टीम ने 1-1 से बराबरी कर ली। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। जिसका खामियाजा टीम इंडिया को मुकाबला हारकर चुकाना पड़ा। भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 124 रन ही बना सकी। इसके बाद अफ्रीका ने 19वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने वापसी करवाने की कोशिश की, लेकिन सूर्यकुमार यादव के एक फैसले ने मैच का रुख मोड़ दिया। 

वरुण चक्रवर्ती ने मुकाबले में लिए 5 विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए और अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 17 रन दिए। इसके अलावा रवि बिश्नोई ने भी चार ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इन दोनों ही प्लेयर्स ने अफ्रीकी बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी और खुलकर स्ट्रोक नहीं लगाने दिए। अफ्रीका ने 86 रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए और वह मैच जीतने के लिए संघर्ष कर रही थी। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया यहां से मुकाबला जीत जाएगी। पिच से स्पिनर्स को खूब मदद मिल रही थी और भारतीय स्पिनर्स हावी थे। 

अक्षर पटेल से करवाया सिर्फ एक ओवर 

लेकिन फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए 17वां, 18वां और 19वां ओवर फास्टर बॉलर्स से करवाया और यहीं से मैच का रुख बदल गया। जबकि सुपस्टार स्पिनर अक्षर पटेल के तीन ओवर बचे हुए थे। जबकि इससे पहले मैच में अक्षर ने सिर्फ एक ही ओवर किया था और उसमें उन्होंने दो रन दिए थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है सूर्या ने अक्षर से स्पिन फ्रेंडली विकेट पर सिर्फ एक ही ओवर क्यों करवाया? जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने चार ओवर में 41 रन लुटाए थे। दूसरी तरफ आवेश खान ने 3 ओवर में 23 रन दिए। सूर्या के डेथ ओवर्स में फास्ट बॉलर्स से गेंदबाजी करवाने का फैसला टीम इंडिया के ऊपर भारी पड़ गया और भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। 

हार्दिक पांड्या ने बनाए सबसे ज्यादा रन

खराब कप्तानी के अलावा सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी से भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने मैच में 9 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाए। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 27 रनों का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए। हार्दिक आखिर तक विकेट पर टिके और उनकी वजह से ही टीम इंडिया 124 रनों का स्कोर बनाने में सफल हो पाई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कप्तान सूर्यकुमार यादव की एक गलती टीम इंडिया पर पड़ी भारी, हार का बड़ा कारण बना ये फैसला!

Sports Desk

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ सीरीज में अफ्रीकी टीम ने 1-1 से बराबरी कर ली। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। जिसका खामियाजा टीम इंडिया को मुकाबला हारकर चुकाना पड़ा। भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 124 रन ही बना सकी। इसके बाद अफ्रीका ने 19वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने वापसी करवाने की कोशिश की, लेकिन सूर्यकुमार यादव के एक फैसले ने मैच का रुख मोड़ दिया। 

वरुण चक्रवर्ती ने मुकाबले में लिए 5 विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए और अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 17 रन दिए। इसके अलावा रवि बिश्नोई ने भी चार ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इन दोनों ही प्लेयर्स ने अफ्रीकी बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी और खुलकर स्ट्रोक नहीं लगाने दिए। अफ्रीका ने 86 रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए और वह मैच जीतने के लिए संघर्ष कर रही थी। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया यहां से मुकाबला जीत जाएगी। पिच से स्पिनर्स को खूब मदद मिल रही थी और भारतीय स्पिनर्स हावी थे। 

अक्षर पटेल से करवाया सिर्फ एक ओवर 

लेकिन फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए 17वां, 18वां और 19वां ओवर फास्टर बॉलर्स से करवाया और यहीं से मैच का रुख बदल गया। जबकि सुपस्टार स्पिनर अक्षर पटेल के तीन ओवर बचे हुए थे। जबकि इससे पहले मैच में अक्षर ने सिर्फ एक ही ओवर किया था और उसमें उन्होंने दो रन दिए थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है सूर्या ने अक्षर से स्पिन फ्रेंडली विकेट पर सिर्फ एक ही ओवर क्यों करवाया? जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने चार ओवर में 41 रन लुटाए थे। दूसरी तरफ आवेश खान ने 3 ओवर में 23 रन दिए। सूर्या के डेथ ओवर्स में फास्ट बॉलर्स से गेंदबाजी करवाने का फैसला टीम इंडिया के ऊपर भारी पड़ गया और भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। 

हार्दिक पांड्या ने बनाए सबसे ज्यादा रन

खराब कप्तानी के अलावा सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी से भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने मैच में 9 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाए। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 27 रनों का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए। हार्दिक आखिर तक विकेट पर टिके और उनकी वजह से ही टीम इंडिया 124 रनों का स्कोर बनाने में सफल हो पाई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/one-mistake-of-captain-suryakumar-yadav-this-decision-became-a/article-3263

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.