पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की बड़ी जीत, दूसरा टी-20 90 रन से अपने नाम कर सीरीज सील

स्पोर्ट्स डेस्क

On

लाहौर में दमदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया बेबस, सलमान आगा-उस्मान खान की फिफ्टी और अबरार-शादाब की फिरकी ने पलटा मैच

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हर विभाग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90 रन की बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। शनिवार रात गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 198 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 15.4 ओवर में 108 रन पर सिमट गई।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने का फैसला पाकिस्तान के पक्ष में गया। शुरुआती झटके के बावजूद कप्तान सलमान आगा और उस्मान खान की साझेदारी ने पारी को संभाल लिया। साहिबजादा फरहान 5 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जबकि सईम अयूब ने आक्रामक शुरुआत के बाद 23 रन बनाए। इसके बाद आए बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वे सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मध्यक्रम में सलमान आगा ने जिम्मेदारी संभाली और धाराप्रवाह बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने उस्मान खान के साथ मिलकर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। उस्मान खान ने 53 रन की संयमित लेकिन प्रभावी पारी खेली। अंतिम ओवरों में शादान खान ने 20 गेंदों में 28 रन जोड़कर टीम को 198 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी प्रमुख गेंदबाजों को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड महज 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान मिचेल मार्श 18 रन ही जोड़ सके। मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और जोश इंग्लिस, मैट रेनशॉ तथा कूपर कोनोली सस्ते में पवेलियन लौटे।

कैमरन ग्रीन ने एक छोर संभालने की कोशिश की, लेकिन 35 रन बनाकर वे भी अबरार अहमद का शिकार बने। अंत में मैथ्यू शॉर्ट ने 27 रन बनाकर संघर्ष किया, मगर टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके। पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद और शादाब खान ने 3-3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि उस्मान तारिक को 2 सफलता मिली।

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहला टी-20 भी पाकिस्तान ने 22 रन से जीता था। दोनों टीमों के बीच अब वर्ल्ड कप से पहले अंतिम टी-20 मुकाबला 1 फरवरी को लाहौर में खेला जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सम्मान बचाने उतरेगा, जबकि पाकिस्तान अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/pakistan-registered-a-big-win-over-australia-in-the-second/article-44991

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.