- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- रेप के आरोप में पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली इंग्लैंड में गिरफ्तार, PCB ने किया निलंबित
रेप के आरोप में पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली इंग्लैंड में गिरफ्तार, PCB ने किया निलंबित
Sports
पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर हैदर अली को इंग्लैंड में एक मैच के दौरान ही रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 3 अगस्त की बताई जा रही है, जब हैदर कैंटरबरी मैदान में मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCSAC) के खिलाफ मैच खेल रहे थे।
पुलिस ने उन्हें मैदान से ही हिरासत में ले लिया और बाद में जमानत पर रिहा किया गया, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें।
हैदर अली इस समय पाकिस्तान ए टीम (पाकिस्तान शाहीन) का हिस्सा थे, जो 17 जुलाई से 6 अगस्त तक यूनाइटेड किंगडम दौरे पर थी। PCB ने घटना की पुष्टि करते हुए उन्हें अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है।
PCB देगा कानूनी सहायता
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “हमें घटना की जानकारी मिल चुकी है। जांच पूरी होने तक हैदर अली को निलंबित किया गया है और हम अपने स्तर पर भी मामले की जांच करेंगे। बोर्ड इस कठिन समय में खिलाड़ी को कानूनी सहायता प्रदान करेगा।”
शिकायतकर्ता भी पाकिस्तानी मूल की
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस युवती ने हैदर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह भी पाकिस्तानी मूल की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हैदर अली पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंटरनेशनल करियर पर मंडराया खतरा
एक समय पाकिस्तान का उभरता सितारा माने जाने वाले 24 वर्षीय हैदर अली का इंटरनेशनल करियर अब संकट में है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2 वनडे और 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनकी आखिरी इंटरनेशनल उपस्थिति 2023 में थी। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के नए कोच माइक हेसन उन्हें आने वाली टी-20 ट्राई सीरीज में वापस लाने की योजना बना रहे थे, लेकिन यह घटना उनके चयन की संभावनाओं को लगभग खत्म कर सकती है।
पहले भी रह चुके हैं विवादों में
हैदर का नाम इससे पहले भी विवादों में रहा है। 2021 में PSL के दौरान उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था, जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे से बाहर कर दिया गया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए