IPL में पंत सबसे महंगे, सरकार के खजाने में भी ऑक्शन से जाएंगे करोड़ों.... जानिए किस खिलाड़ी को कितना मिलेगा पैसा

Sports Desk

सऊदी अरब के जेद्दाह में 2 दिन चले IPL के मेगा ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए। ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके, इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा।

जब खिलाड़ियों की नीलामी होती है, तो उनकी नीलामी राशि से TDS के रूप में कटौती की जाती है। यहां हम बता रहे हैं कि IPL में जिन खिलाड़ियों की नीलामी हुई है, उन्हें ऑक्शन मनी के मुकाबले कितना पैसा मिलेगा। सरकार के खजाने में कुल कितना पैसा जाएगा?

भारतीय खिलाड़ियों पर 10% TDS, विदेशियों पर 20% भारत सरकार भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी पर 10% टैक्स लगाती है। यह टैक्स IPL फ्रेंचाइजी खिलाड़ी को पेमेंट करने से पहले टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) के रूप में काटती है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी पर 20% टैक्स काटा जाता है।

riss

उदाहरण के लिए, यदि किसी भारतीय खिलाड़ी की सैलरी 10 करोड़ रुपए है, तो फ्रैंचाइज़ी खिलाड़ी को पेमेंट करने से पहले टैक्स के रूप में 1 करोड़ रुपए काट लेगी। वहीं अगर विदेशी खिलाड़ी की सैलरी 10 करोड़ रुपए है, तो फ्रैंचाइजी 2 करोड़ रुपए टैक्स काट लेती है। काटे गए TDS को खिलाड़ियों की ओर से भारत सरकार के पास जमा किया जाता है।

mahnge sabhi teamo ke khiladiii

भारतीय खिलोड़ियों को IPL से मिले पैसे उनकी टोटल इनकम में जुड़ जाते हैं भारतीय खिलाड़ियों को IPL टीम से जो पैसे मिलते हैं वो आयकर अधिनियम, 1961 के तहत टैक्सेबल है। इस राशि को अन्य स्रोतों से आय माना जाता है। ये आय उनकी टोटल इनकम में जुड़ जाती है और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है। वहीं कटा हुआ TDS एडजस्ट हो जाता है।

विदेशी खिलोड़ियों को IPL में मिले पैसों पर टैक्स के अलग है नियम एक वित्तीय वर्ष में 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में मौजूद रहने वाले विदेशी खिलाड़ी इंडियन इनकम टैक्स लॉ के तहत आते हैं। ऐसे मामलों में, IPL टीमों से मिले पैसे उनकी आय उनकी कुल आय में जोड़ दी जाती है और टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है।

विदेशी खिलाड़ी जो एक वित्तीय वर्ष में 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में मौजूद नहीं रहते हैं, उनकी पूरी आय पर भारतीय आयकर कानूनों के अनुसार टैक्स नहीं लगाया जाता है। ये क्रिकेटर केवल आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 194ई के तहत TDS के अधीन हैं।

सरकार के खजाने में IPL ऑक्शन से जाएंगे 89.49 करोड़ रुपए IPL टीम मालिकों के काटे गए TDS को खिलाड़ियों की ओर से भारत सरकार के पास जमा किया जाता है। इस बार के ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए हैं। इसमें भारतीय खिलाड़ियों पर 383.40 करोड़ रुपए और विदेशी खिलाड़ियों पर 255.75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

10% TDS के हिसाब से भारतीय खिलाड़ियों का कुल TDS 38.34 करोड़ रुपए बनता है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों का 20% TDS के हिसाब से 51.15 करोड़ रुपए होता है। यानी, इस ऑक्शन में खिलाड़ियों को दी गई राशि में से कुल 89.49 करोड़ रुपए सरकार के खजाने में जमा होंगे।

ss2ss1

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

IPL में पंत सबसे महंगे, सरकार के खजाने में भी ऑक्शन से जाएंगे करोड़ों.... जानिए किस खिलाड़ी को कितना मिलेगा पैसा

Sports Desk

जब खिलाड़ियों की नीलामी होती है, तो उनकी नीलामी राशि से TDS के रूप में कटौती की जाती है। यहां हम बता रहे हैं कि IPL में जिन खिलाड़ियों की नीलामी हुई है, उन्हें ऑक्शन मनी के मुकाबले कितना पैसा मिलेगा। सरकार के खजाने में कुल कितना पैसा जाएगा?

भारतीय खिलाड़ियों पर 10% TDS, विदेशियों पर 20% भारत सरकार भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी पर 10% टैक्स लगाती है। यह टैक्स IPL फ्रेंचाइजी खिलाड़ी को पेमेंट करने से पहले टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) के रूप में काटती है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी पर 20% टैक्स काटा जाता है।

riss

उदाहरण के लिए, यदि किसी भारतीय खिलाड़ी की सैलरी 10 करोड़ रुपए है, तो फ्रैंचाइज़ी खिलाड़ी को पेमेंट करने से पहले टैक्स के रूप में 1 करोड़ रुपए काट लेगी। वहीं अगर विदेशी खिलाड़ी की सैलरी 10 करोड़ रुपए है, तो फ्रैंचाइजी 2 करोड़ रुपए टैक्स काट लेती है। काटे गए TDS को खिलाड़ियों की ओर से भारत सरकार के पास जमा किया जाता है।

mahnge sabhi teamo ke khiladiii

भारतीय खिलोड़ियों को IPL से मिले पैसे उनकी टोटल इनकम में जुड़ जाते हैं भारतीय खिलाड़ियों को IPL टीम से जो पैसे मिलते हैं वो आयकर अधिनियम, 1961 के तहत टैक्सेबल है। इस राशि को अन्य स्रोतों से आय माना जाता है। ये आय उनकी टोटल इनकम में जुड़ जाती है और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है। वहीं कटा हुआ TDS एडजस्ट हो जाता है।

विदेशी खिलोड़ियों को IPL में मिले पैसों पर टैक्स के अलग है नियम एक वित्तीय वर्ष में 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में मौजूद रहने वाले विदेशी खिलाड़ी इंडियन इनकम टैक्स लॉ के तहत आते हैं। ऐसे मामलों में, IPL टीमों से मिले पैसे उनकी आय उनकी कुल आय में जोड़ दी जाती है और टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है।

विदेशी खिलाड़ी जो एक वित्तीय वर्ष में 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में मौजूद नहीं रहते हैं, उनकी पूरी आय पर भारतीय आयकर कानूनों के अनुसार टैक्स नहीं लगाया जाता है। ये क्रिकेटर केवल आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 194ई के तहत TDS के अधीन हैं।

सरकार के खजाने में IPL ऑक्शन से जाएंगे 89.49 करोड़ रुपए IPL टीम मालिकों के काटे गए TDS को खिलाड़ियों की ओर से भारत सरकार के पास जमा किया जाता है। इस बार के ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए हैं। इसमें भारतीय खिलाड़ियों पर 383.40 करोड़ रुपए और विदेशी खिलाड़ियों पर 255.75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

10% TDS के हिसाब से भारतीय खिलाड़ियों का कुल TDS 38.34 करोड़ रुपए बनता है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों का 20% TDS के हिसाब से 51.15 करोड़ रुपए होता है। यानी, इस ऑक्शन में खिलाड़ियों को दी गई राशि में से कुल 89.49 करोड़ रुपए सरकार के खजाने में जमा होंगे।

ss2ss1

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/pant-is-the-most-expensive-in-ipl-know-which-player/article-4278

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.