प्लेन में ताश खेलते यात्रियों पर बवाल: रास्ता रोककर बैठे, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Jagran Desk

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुरुष यात्री हवाई जहाज के अंदर ताश खेलते हुए दिख रहे हैं, वो भी फ्लाइट के भीतर आने-जाने के रास्ते को पूरी तरह रोककर। यह वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों के इस 'असंवेदनशील' व्यवहार पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यात्रियों पर "जीरो सिविक सेंस" का आरोप लगाते हुए कई यूजर्स ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में क्या दिखा?

इस वीडियो को महावीर जैन नामक यूजर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, “ये गेम इस बात का उदाहरण है कि आप अपने पैसे को कितनी अच्छी तरह से संभालते हैं।” वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग फ्लाइट के आइसल (Aisle) पर शॉल बिछाकर ताश के पत्ते खेलने बैठ गए हैं, जबकि दूसरी तरफ से यात्रियों के चलने का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया।

 देखें Video:
 
अन्य यात्रियों को हुई परेशानी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ताश खेलने वालों की वजह से अन्य यात्रियों को असुविधा हो रही है। किसी को वॉशरूम जाना हो या आगे-पीछे निकलना हो, इन लोगों के कारण उसे रुकना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार को 'गंभीर लापरवाही' बताया है।

यूजर्स बोले - शर्मनाक और गैर-जिम्मेदार

एक यूजर ने लिखा, “अगर किसी को अचानक आपात स्थिति में बाहर निकलना हो, तो सोचिए क्या होगा?” दूसरे ने कहा, “फ्लाइट में नियमों की अवहेलना कर रहे ये यात्री यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।” एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया, “दिखाओ कि तुम भारतीय हो, बिना यह बताए कि तुम भारतीय हो।”

एयरलाइंस और क्रू की भूमिका पर भी उठे सवाल

कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि क्या फ्लाइट क्रू ने इन्हें नहीं रोका? पायलट और एयर होस्टेस को इस तरह की गतिविधियों को तुरंत रोकना चाहिए था। यूजर्स ने मांग की है कि इन यात्रियों की पहचान कर उन पर जुर्माना या फ्लाइट से प्रतिबंध जैसी कार्रवाई की जाए।

कानूनी विशेषज्ञ बोले - यह सुरक्षा नियमों का उल्लंघन

हवाई सुरक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि फ्लाइट के आइसल को ब्लॉक करना डीजीसीए और एयरलाइंस की सुरक्षा गाइडलाइंस के खिलाफ है। यह सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थिति में खतरे का कारण बन सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

प्लेन में ताश खेलते यात्रियों पर बवाल: रास्ता रोककर बैठे, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Jagran Desk

वीडियो में क्या दिखा?

इस वीडियो को महावीर जैन नामक यूजर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, “ये गेम इस बात का उदाहरण है कि आप अपने पैसे को कितनी अच्छी तरह से संभालते हैं।” वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग फ्लाइट के आइसल (Aisle) पर शॉल बिछाकर ताश के पत्ते खेलने बैठ गए हैं, जबकि दूसरी तरफ से यात्रियों के चलने का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया।

 देखें Video:
 
अन्य यात्रियों को हुई परेशानी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ताश खेलने वालों की वजह से अन्य यात्रियों को असुविधा हो रही है। किसी को वॉशरूम जाना हो या आगे-पीछे निकलना हो, इन लोगों के कारण उसे रुकना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार को 'गंभीर लापरवाही' बताया है।

यूजर्स बोले - शर्मनाक और गैर-जिम्मेदार

एक यूजर ने लिखा, “अगर किसी को अचानक आपात स्थिति में बाहर निकलना हो, तो सोचिए क्या होगा?” दूसरे ने कहा, “फ्लाइट में नियमों की अवहेलना कर रहे ये यात्री यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।” एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया, “दिखाओ कि तुम भारतीय हो, बिना यह बताए कि तुम भारतीय हो।”

एयरलाइंस और क्रू की भूमिका पर भी उठे सवाल

कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि क्या फ्लाइट क्रू ने इन्हें नहीं रोका? पायलट और एयर होस्टेस को इस तरह की गतिविधियों को तुरंत रोकना चाहिए था। यूजर्स ने मांग की है कि इन यात्रियों की पहचान कर उन पर जुर्माना या फ्लाइट से प्रतिबंध जैसी कार्रवाई की जाए।

कानूनी विशेषज्ञ बोले - यह सुरक्षा नियमों का उल्लंघन

हवाई सुरक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि फ्लाइट के आइसल को ब्लॉक करना डीजीसीए और एयरलाइंस की सुरक्षा गाइडलाइंस के खिलाफ है। यह सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थिति में खतरे का कारण बन सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/passengers-were-seen-playing-cards-in-the-plane-when-people/article-25066

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.