PBKS vs RR मुकाबला आज, न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

PBKS vs RR मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा। पंजाब टॉप पर, राजस्थान टॉप-4 में जगह मजबूत करने उतरेगी।

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में मंगलवार शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब किंग्स इस समय 13 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और टीम अब तक अजेय रही है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 5 जीत के साथ चैथे स्थान पर है और उसकी नजर शीर्ष तीन में जगह मजबूत करने पर होगी।

प्रशासन ने दर्शकों के लिए शाम 4:30 बजे से स्टेडियम के गेट खोलने का फैसला किया है। मैच को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। कुल आठ पार्किंग जोन बनाए गए हैं, जिनमें तीन वीआईपी और पांच आम दर्शकों के लिए आरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्टेडियम के बाहर यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पंजाब किंग्स इस सीजन में सबसे संतुलित टीम के रूप में उभरी है। टीम ने सात में से छह मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। यही वजह है कि पंजाब का आत्मविश्वास इस समय ऊंचाई पर है। टीम की सफलता की सबसे बड़ी वजह उसका आक्रामक टॉप ऑर्डर रहा है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में लगातार तेज शुरुआत दी है, जिससे मध्यक्रम पर दबाव कम हुआ है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी जिम्मेदार बल्लेबाजी के साथ टीम को स्थिरता दी है।

पंजाब के लिए कूपर कोनोली इस सीजन में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर सामने आए हैं। उन्होंने अब तक 223 रन बनाए हैं और मध्यक्रम को मजबूती दी है। प्रियांश आर्य ने 248.24 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 208 रन के साथ नेतृत्व और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर असर छोड़ा है। वहीं अर्शदीप सिंह नई गेंद और डेथ ओवरों में पंजाब के सबसे अहम गेंदबाज साबित हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन टीम के पास मैच पलटने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 246 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा है। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी साझेदारी राजस्थान को तेज शुरुआत दे रही है। मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल ने जरूरत के समय टीम को संभाला है। वहीं रवि बिश्नोई की लेग स्पिन पंजाब के आक्रामक बल्लेबाजों के खिलाफ बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2026 By Rohit.P

PBKS vs RR मुकाबला आज, न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में मंगलवार शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब किंग्स इस समय 13 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और टीम अब तक अजेय रही है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 5 जीत के साथ चैथे स्थान पर है और उसकी नजर शीर्ष तीन में जगह मजबूत करने पर होगी।

प्रशासन ने दर्शकों के लिए शाम 4:30 बजे से स्टेडियम के गेट खोलने का फैसला किया है। मैच को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। कुल आठ पार्किंग जोन बनाए गए हैं, जिनमें तीन वीआईपी और पांच आम दर्शकों के लिए आरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्टेडियम के बाहर यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पंजाब किंग्स इस सीजन में सबसे संतुलित टीम के रूप में उभरी है। टीम ने सात में से छह मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। यही वजह है कि पंजाब का आत्मविश्वास इस समय ऊंचाई पर है। टीम की सफलता की सबसे बड़ी वजह उसका आक्रामक टॉप ऑर्डर रहा है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में लगातार तेज शुरुआत दी है, जिससे मध्यक्रम पर दबाव कम हुआ है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी जिम्मेदार बल्लेबाजी के साथ टीम को स्थिरता दी है।

पंजाब के लिए कूपर कोनोली इस सीजन में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर सामने आए हैं। उन्होंने अब तक 223 रन बनाए हैं और मध्यक्रम को मजबूती दी है। प्रियांश आर्य ने 248.24 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 208 रन के साथ नेतृत्व और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर असर छोड़ा है। वहीं अर्शदीप सिंह नई गेंद और डेथ ओवरों में पंजाब के सबसे अहम गेंदबाज साबित हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन टीम के पास मैच पलटने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 246 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा है। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी साझेदारी राजस्थान को तेज शुरुआत दे रही है। मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल ने जरूरत के समय टीम को संभाला है। वहीं रवि बिश्नोई की लेग स्पिन पंजाब के आक्रामक बल्लेबाजों के खिलाफ बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/pbks-vs-rr-match-today-in-new-chandigarh-at-730/article-52289

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.