पर्थ के 'शेर' एडिलेड में हो गए ढेर, जानें दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की 'शर्मनाक' हार के 3 बड़े कारण

Sports Desk

भारत ने जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत की थी, लेकिन कंगारुओं ने एडिलेड में रोहित एंड कंपनी को 10 विकेट से हरा दिया. जानें भारत की हार के 3 बड़े कारण.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी. पर्थ में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया एडिलेड में फुस्स हो गई. यह टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला गया था. पिंक बॉल के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस दिखे. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. 

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था, जिसमें भारत ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी. पर्थ में गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों ने भी जीत में अहम योगदान दिया था. यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला था, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 8 विकेट झटके थे. ऐसे में जानिए कैसे पर्थ के हीरो एडिलेड में जीरो साबित हुए. 

भारत की हार के तीन बड़े कारण- 

1- इस टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई, लेकिन रोहित ने मिडिल ऑर्डर में खेलने का फैसला किया. रोहित पूरी तरह से फ्लॉप रहे. वह पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 रन बना सके. अगर रोहित ओपनिंग करने आते और मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों पर आक्रामक बल्लेबाजी करते तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था. 

2- इस टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाने की कोशिश नहीं की. अगर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बल्लेबाजों की तुलना करें तो फर्क आसानी से दिख जाएगा. ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाए और शतक जड़ दिया. वहीं भारतीय बल्लेबाज कुछ ज्यादा ही डिफेंसिव दिखे. नितीश कुमार रेड्डी ने खुलकर खेला और वह दोनों पारियों में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनकी तरह और किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अप्रोच नहीं दिखाया. 

3- इस टेस्ट में भारतीय गेंदबाज भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. ऐसा साफ दिखा कि गेंदबाज अपनी रणनीति के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर सके. एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने जहां ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों को खिलाने की कोशिश की, वहीं भारतीय गेंदबाज ज्यादातर बाहरी लाइन पर गेंदबाजी करते दिखे. पर्थ में गेंदबाजों का प्लान काफी अलग था, लेकिन एडिलेड में वे बेअसर दिखे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पर्थ के 'शेर' एडिलेड में हो गए ढेर, जानें दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की 'शर्मनाक' हार के 3 बड़े कारण

Sports Desk

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी. पर्थ में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया एडिलेड में फुस्स हो गई. यह टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला गया था. पिंक बॉल के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस दिखे. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. 

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था, जिसमें भारत ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी. पर्थ में गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों ने भी जीत में अहम योगदान दिया था. यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला था, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 8 विकेट झटके थे. ऐसे में जानिए कैसे पर्थ के हीरो एडिलेड में जीरो साबित हुए. 

भारत की हार के तीन बड़े कारण- 

1- इस टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई, लेकिन रोहित ने मिडिल ऑर्डर में खेलने का फैसला किया. रोहित पूरी तरह से फ्लॉप रहे. वह पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 रन बना सके. अगर रोहित ओपनिंग करने आते और मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों पर आक्रामक बल्लेबाजी करते तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था. 

2- इस टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाने की कोशिश नहीं की. अगर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बल्लेबाजों की तुलना करें तो फर्क आसानी से दिख जाएगा. ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाए और शतक जड़ दिया. वहीं भारतीय बल्लेबाज कुछ ज्यादा ही डिफेंसिव दिखे. नितीश कुमार रेड्डी ने खुलकर खेला और वह दोनों पारियों में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनकी तरह और किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अप्रोच नहीं दिखाया. 

3- इस टेस्ट में भारतीय गेंदबाज भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. ऐसा साफ दिखा कि गेंदबाज अपनी रणनीति के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर सके. एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने जहां ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों को खिलाने की कोशिश की, वहीं भारतीय गेंदबाज ज्यादातर बाहरी लाइन पर गेंदबाजी करते दिखे. पर्थ में गेंदबाजों का प्लान काफी अलग था, लेकिन एडिलेड में वे बेअसर दिखे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/perths-lions-got-defeated-in-adelaide-know-the-3-big/article-4971

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.