प्रियांश की तूफानी फिफ्टी हुई बेकार, दिल्ली ने 211 रन बनाकर पंजाब से छीनी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रन चेज कर IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया। पंजाब फिर 200+ स्कोर बचाने में नाकाम रही।

IPL में सोमवार रात धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली ने 211 रन का मुश्किल लक्ष्य 3 विकेट रहते हासिल कर लिया और IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज कर दिया। मैच आखिरी ओवरों तक फंसा रहा, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने दबाव में संयम नहीं खोया। खास बात ये रही कि धर्मशाला में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन का सफल पीछा किया। इससे पहले यहां सबसे बड़ा रनचेज 193 रन का था। पंजाब के लिए यह हार काफी भारी रही, क्योंकि टीम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए हारने वाली टीम बन गई। यह नौवीं बार है जब पंजाब 200 से ऊपर का स्कोर बचाने में नाकाम रही।

मुकाबले में गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का दबदबा दिखा, लेकिन एक रिकॉर्ड गेंदबाजों के नाम भी दर्ज हो गया। मैच में दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर फेंके, जो IPL इतिहास में किसी मुकाबले में पेसर्स द्वारा डाले गए दूसरे सबसे ज्यादा ओवर हैं। शुरुआत पंजाब ने बेहद आक्रामक अंदाज में की थी। प्रियांश आर्या ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। वह IPL इतिहास में दूसरी बार मैच की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पंजाब ने पहले ओवर में 22 रन बना दिए, जो टीम का किसी IPL पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। प्रियांश ने तेजी से रन बटोरते हुए 33 गेंदों पर 56 रन बनाए। पावरप्ले में 50+ रन बनाने का कारनामा उन्होंने तीसरी बार किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 59 रन की पारी खेली और लगातार तीसरी बार दिल्ली के खिलाफ 50+ स्कोर बनाया। आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने स्टार्क की हैट्रिक बॉल पर छक्का लगाकर मैच का मोमेंट बना दिया। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 21 रन जोड़ दिए।

दिल्ली की शुरुआत भी तेज रही, हालांकि बीच में टीम ने लगातार विकेट गंवाकर मुकाबला मुश्किल कर लिया था। ट्रिस्टन स्टब्स का रनआउट दिल्ली के लिए बड़ा झटका लगा। कूपर कोनोली के डायरेक्ट हिट ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को भी चौंका दिया। वहीं पंजाब की खराब फील्डिंग भी मैच में भारी पड़ी। अर्शदीप सिंह ने स्टब्स का आसान कैच छोड़ दिया, जिसका असर बाद में दिखा। कप्तान अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी संभाली और चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 56 रन की अहम पारी खेली। दूसरी तरफ डेविड मिलर ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 51 रन बनाए, हालांकि फिफ्टी के तुरंत बाद प्रभसिमरन सिंह ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया। दिल्ली ने आखिरकार मैच अपने नाम कर लिया और प्लेऑफ की दौड़ को और रोमांचक बना दिया। उधर पंजाब के लिए यह मुकाबला एक और ऐसा मैच बन गया, जहां बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद टीम जीत नहीं बचा सकी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2026 By Rohit.P

प्रियांश की तूफानी फिफ्टी हुई बेकार, दिल्ली ने 211 रन बनाकर पंजाब से छीनी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

IPL में सोमवार रात धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली ने 211 रन का मुश्किल लक्ष्य 3 विकेट रहते हासिल कर लिया और IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज कर दिया। मैच आखिरी ओवरों तक फंसा रहा, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने दबाव में संयम नहीं खोया। खास बात ये रही कि धर्मशाला में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन का सफल पीछा किया। इससे पहले यहां सबसे बड़ा रनचेज 193 रन का था। पंजाब के लिए यह हार काफी भारी रही, क्योंकि टीम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए हारने वाली टीम बन गई। यह नौवीं बार है जब पंजाब 200 से ऊपर का स्कोर बचाने में नाकाम रही।

मुकाबले में गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का दबदबा दिखा, लेकिन एक रिकॉर्ड गेंदबाजों के नाम भी दर्ज हो गया। मैच में दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर फेंके, जो IPL इतिहास में किसी मुकाबले में पेसर्स द्वारा डाले गए दूसरे सबसे ज्यादा ओवर हैं। शुरुआत पंजाब ने बेहद आक्रामक अंदाज में की थी। प्रियांश आर्या ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। वह IPL इतिहास में दूसरी बार मैच की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पंजाब ने पहले ओवर में 22 रन बना दिए, जो टीम का किसी IPL पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। प्रियांश ने तेजी से रन बटोरते हुए 33 गेंदों पर 56 रन बनाए। पावरप्ले में 50+ रन बनाने का कारनामा उन्होंने तीसरी बार किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 59 रन की पारी खेली और लगातार तीसरी बार दिल्ली के खिलाफ 50+ स्कोर बनाया। आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने स्टार्क की हैट्रिक बॉल पर छक्का लगाकर मैच का मोमेंट बना दिया। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 21 रन जोड़ दिए।

दिल्ली की शुरुआत भी तेज रही, हालांकि बीच में टीम ने लगातार विकेट गंवाकर मुकाबला मुश्किल कर लिया था। ट्रिस्टन स्टब्स का रनआउट दिल्ली के लिए बड़ा झटका लगा। कूपर कोनोली के डायरेक्ट हिट ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को भी चौंका दिया। वहीं पंजाब की खराब फील्डिंग भी मैच में भारी पड़ी। अर्शदीप सिंह ने स्टब्स का आसान कैच छोड़ दिया, जिसका असर बाद में दिखा। कप्तान अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी संभाली और चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 56 रन की अहम पारी खेली। दूसरी तरफ डेविड मिलर ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 51 रन बनाए, हालांकि फिफ्टी के तुरंत बाद प्रभसिमरन सिंह ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया। दिल्ली ने आखिरकार मैच अपने नाम कर लिया और प्लेऑफ की दौड़ को और रोमांचक बना दिया। उधर पंजाब के लिए यह मुकाबला एक और ऐसा मैच बन गया, जहां बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद टीम जीत नहीं बचा सकी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/priyanshs-stormy-fifty-was-useless-delhi-snatched-victory-from-punjab/article-53198

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.