2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु बनेंगी दुल्हन, इस दिन लेंगी 7 फेरे; जानिए कहां होगी शादी

Sports Desk

पीवी सिंधु ने भारत के रियो ओलंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह बैडमिंटन में दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय प्लेयर हैं। अब सिंधु दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं और शादी करने जा रही हैं।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हाल ही में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब जीता और लंबे समय बाद ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। 29 साल की सिंधु अब दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। वह 22 दिसंबर 2024 को उदयपुर में सात फेरे लेंगी। सिंधु हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी, जो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं। उनकी शादी के लिए पिता पीवी रमना ने अहम जानकारी शेयर की है।

20 दिसंबर से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम

पीवी सिंधु के पिता पीवी रमना ने पीटीआई को बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधु का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। यही कारण है कि दोनों परिवारों ने 22 दिसंबर को शादी समारोह आयोजित करने का फैसला किया। रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। वह जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगी क्योंकि अगला सेशन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे।

लय में लौटीं सिंधु

पीवी सिंधु पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रही थीं और ओलंपिक में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। लेकिन अब सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतकर उन्होंने लय हासिल कर ली है और आने वाले समय में उन्हें कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं, जिनमें भारतवासियों को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 

विश्व चैंपियनशिप में जीत चुकी हैं 5 मेडल

पीवी सिंधु को भारत की सबसे दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जिन्होंने 2019 में स्वर्ण सहित विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक खेलों में रजत और कांस्य पदक भी जीता है। इस चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी ने रियो 2016 और टोक्यो 2020 में लगातार ओलंपिक पदक जीते। वह ओलंपिंक में दो मेडल जीतने वाली कुल चौथी भारतीय प्लेयर हैं। उनके अलावा मनु भाकर, सुशील कुमार और नीरज चोपड़ा ओलंपिक में दो मेडल जीत चुके हैं। सिंधु ने साल 2017 में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर दो हासिल की। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Dec 2024 By दैनिक जागरण

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु बनेंगी दुल्हन, इस दिन लेंगी 7 फेरे; जानिए कहां होगी शादी

Sports Desk

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हाल ही में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब जीता और लंबे समय बाद ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। 29 साल की सिंधु अब दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। वह 22 दिसंबर 2024 को उदयपुर में सात फेरे लेंगी। सिंधु हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी, जो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं। उनकी शादी के लिए पिता पीवी रमना ने अहम जानकारी शेयर की है।

20 दिसंबर से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम

पीवी सिंधु के पिता पीवी रमना ने पीटीआई को बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधु का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। यही कारण है कि दोनों परिवारों ने 22 दिसंबर को शादी समारोह आयोजित करने का फैसला किया। रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। वह जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगी क्योंकि अगला सेशन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे।

लय में लौटीं सिंधु

पीवी सिंधु पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रही थीं और ओलंपिक में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। लेकिन अब सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतकर उन्होंने लय हासिल कर ली है और आने वाले समय में उन्हें कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं, जिनमें भारतवासियों को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 

विश्व चैंपियनशिप में जीत चुकी हैं 5 मेडल

पीवी सिंधु को भारत की सबसे दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जिन्होंने 2019 में स्वर्ण सहित विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक खेलों में रजत और कांस्य पदक भी जीता है। इस चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी ने रियो 2016 और टोक्यो 2020 में लगातार ओलंपिक पदक जीते। वह ओलंपिंक में दो मेडल जीतने वाली कुल चौथी भारतीय प्लेयर हैं। उनके अलावा मनु भाकर, सुशील कुमार और नीरज चोपड़ा ओलंपिक में दो मेडल जीत चुके हैं। सिंधु ने साल 2017 में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर दो हासिल की। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/pv-sindhu-who-won-2-olympic-medals-will-become-the/article-4659

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.