विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर सवाल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खेलने पड़ सकते हैं तीन अहम मैच

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज — विराट कोहली और रोहित शर्मा — का वनडे करियर इस समय बड़े मोड़ पर खड़ा है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले करीब पांच महीनों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, और उनकी अगली वापसी में भी दो महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है। ऐसे में उनके वनडे टीम में भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

टीम इंडिया में जगह के लिए संघर्ष की स्थिति

वनडे क्रिकेट में क्रमशः 14 हजार और 11 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले विराट और रोहित ने हाल ही में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी। इसके बावजूद, अब उन्हें टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए जूझना पड़ सकता है। दोनों पहले ही टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं, और अब वनडे टीम में भी उनकी स्थिति अस्थिर होती दिख रही है।

रिपोर्ट्स में 2027 वर्ल्ड कप से बाहर का दावा

एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, विराट और रोहित टीम मैनेजमेंट के 2027 वर्ल्ड कप प्लान में शामिल नहीं हैं। यदि यह सच हुआ, तो ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके वनडे करियर का आखिरी पड़ाव साबित हो सकता है। यहां तक कि कहा जा रहा है कि यदि दोनों खिलाड़ी आगे वनडे में खेलना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करना होगा।

BCCI सूत्रों ने किया स्थिति स्पष्ट

हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से बताया कि बोर्ड अभी इन दोनों के संन्यास को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। लेकिन अंदरखाने ये चर्चा जरूर है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दोनों को कम से कम तीन वनडे मैच खेलकर अपनी लय हासिल करनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'ऑस्ट्रेलिया ए बनाम इंडिया ए' सीरीज का विकल्प

19 से 25 अक्टूबर तक होने वाली ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज से पहले, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। BCCI में इस बात पर भी विचार हो रहा है कि विराट और रोहित इस सीरीज के कम से कम दो मैच खेल लें, जिससे ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले उनका फॉर्म और मैच फिटनेस दोनों दुरुस्त हो जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Aug 2025 By दैनिक जागरण

विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर सवाल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खेलने पड़ सकते हैं तीन अहम मैच

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज — विराट कोहली और रोहित शर्मा — का वनडे करियर इस समय बड़े मोड़ पर खड़ा है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले करीब पांच महीनों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, और उनकी अगली वापसी में भी दो महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है। ऐसे में उनके वनडे टीम में भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

टीम इंडिया में जगह के लिए संघर्ष की स्थिति

वनडे क्रिकेट में क्रमशः 14 हजार और 11 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले विराट और रोहित ने हाल ही में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी। इसके बावजूद, अब उन्हें टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए जूझना पड़ सकता है। दोनों पहले ही टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं, और अब वनडे टीम में भी उनकी स्थिति अस्थिर होती दिख रही है।

रिपोर्ट्स में 2027 वर्ल्ड कप से बाहर का दावा

एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, विराट और रोहित टीम मैनेजमेंट के 2027 वर्ल्ड कप प्लान में शामिल नहीं हैं। यदि यह सच हुआ, तो ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके वनडे करियर का आखिरी पड़ाव साबित हो सकता है। यहां तक कि कहा जा रहा है कि यदि दोनों खिलाड़ी आगे वनडे में खेलना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करना होगा।

BCCI सूत्रों ने किया स्थिति स्पष्ट

हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से बताया कि बोर्ड अभी इन दोनों के संन्यास को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। लेकिन अंदरखाने ये चर्चा जरूर है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दोनों को कम से कम तीन वनडे मैच खेलकर अपनी लय हासिल करनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'ऑस्ट्रेलिया ए बनाम इंडिया ए' सीरीज का विकल्प

19 से 25 अक्टूबर तक होने वाली ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज से पहले, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। BCCI में इस बात पर भी विचार हो रहा है कि विराट और रोहित इस सीरीज के कम से कम दो मैच खेल लें, जिससे ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले उनका फॉर्म और मैच फिटनेस दोनों दुरुस्त हो जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/questions-on-virat-kohli-and-rohit-sharmas-odi-future-may/article-30356

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.