शाकिब अल हसन के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

Sports Desk

बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शाकिब को उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर अब विश्लेषण करवाने के लिए कहा गया है।

बांग्लादेश के स्टार प्लेयर शाकिब अल हसन अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। शाकिब दुनियाभर में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेते रहते हैं। इसी बीच वह सरे के लिए काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में खेलने के दौरान अंपायरों द्वारा उनकी गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की गई थी। जिसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कहा है कि वह अपने गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण करवाए। इस विश्लेषण के दौरान अगर शाकिब का एक्शन गलत पाया जाता है तो उनकी टीम और उनपर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड कुछ एक्शन ले सकता है।

लंबे समय के बाद खेल रहे काउंटी चैंपियनशिप

शाकिब अल हसन काफी लंबे समय के बाद काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने सितंबर के महीने में समरसेट के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले के दौरान अपनी टीम सरे को जीत दिलाई थी। उस मुकाबले में उन्होंने 9 विकेट लिए थे। बता दें कि शाकिब अल हसन ने आखिरी बार 2010-11 में वॉर्सेस्टरशायर के साथ इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। सरे के 8 खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, जिसके कारण शाकिब को खेलने के लिए बुलाया गया था। मगर शाकिब के आने के बाद भी सरे कीटीम को 111 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

क्या रिटायर हो चुके हैं शाकिब?

शाकिब का इंटरनेशनल करियर फिलहाल अधर में लटका हुआ है, क्योंकि पिछले महीने मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की टेस्ट टीम में उन्हें शामिल किया गया था। उन्होंने कहा भी था कि यह उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा। इसके बाद वह टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। मगर सुरक्षा कारणों से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने बांग्लादेश के लिए आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था। हालांकि शाकिब ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने संन्यास लिया है या नहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

शाकिब अल हसन के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

Sports Desk

बांग्लादेश के स्टार प्लेयर शाकिब अल हसन अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। शाकिब दुनियाभर में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेते रहते हैं। इसी बीच वह सरे के लिए काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में खेलने के दौरान अंपायरों द्वारा उनकी गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की गई थी। जिसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कहा है कि वह अपने गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण करवाए। इस विश्लेषण के दौरान अगर शाकिब का एक्शन गलत पाया जाता है तो उनकी टीम और उनपर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड कुछ एक्शन ले सकता है।

लंबे समय के बाद खेल रहे काउंटी चैंपियनशिप

शाकिब अल हसन काफी लंबे समय के बाद काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने सितंबर के महीने में समरसेट के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले के दौरान अपनी टीम सरे को जीत दिलाई थी। उस मुकाबले में उन्होंने 9 विकेट लिए थे। बता दें कि शाकिब अल हसन ने आखिरी बार 2010-11 में वॉर्सेस्टरशायर के साथ इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। सरे के 8 खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, जिसके कारण शाकिब को खेलने के लिए बुलाया गया था। मगर शाकिब के आने के बाद भी सरे कीटीम को 111 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

क्या रिटायर हो चुके हैं शाकिब?

शाकिब का इंटरनेशनल करियर फिलहाल अधर में लटका हुआ है, क्योंकि पिछले महीने मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की टेस्ट टीम में उन्हें शामिल किया गया था। उन्होंने कहा भी था कि यह उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा। इसके बाद वह टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। मगर सुरक्षा कारणों से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने बांग्लादेश के लिए आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था। हालांकि शाकिब ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने संन्यास लिया है या नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/questions-raised-on-shakib-al-hasans-bowling-action-a-big/article-2770

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.