राहुल द्रविड़ का खुलासा: टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी की थी बेहद जरूरत

Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के कप्तानी पद से हटने के बाद टीम इंडिया को रोहित शर्मा जैसे कप्तान की बहुत ही जरूरत थी।

 राहुल द्रविड़ ने रविचंद्रन अश्विन के ‘Kutti Stories’ में बातचीत करते हुए बताया कि रोहित शर्मा हमेशा टीम के लिए सोचने वाले कप्तान रहे हैं। “पहले दिन से ही उन्हें पता था कि टीम को कैसे चलाना है और किन रास्तों पर नेतृत्व करना है। कप्तान की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम को सही दिशा दे और उसी को सपोर्ट करना चाहिए। रोहित के साथ काम करके अनुभव बहुत अच्छा रहा,” द्रविड़ ने कहा।

शांत और समझदार कप्तान

द्रविड़ ने आगे कहा कि रोहित शर्मा का स्वभाव शांत और सोच-समझकर निर्णय लेने वाला है। उनका नेतृत्व टीम के लिए हमेशा सकारात्मक साबित हुआ। उन्होंने कई अहम मुकाबले जीते और ICC T20I वर्ल्ड कप 2024 में भारत को 11 साल बाद ICC ट्रॉफी दिलाई।

दोनों का कार्यकाल

राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच नवंबर 2021 से जून 2024 तक रहे। उस दौरान रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट के कप्तान थे। इस जोड़ी के तहत टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैच जीते और फाइनल में पहुँचने का सम्मान हासिल किया। हालांकि फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया, लेकिन T20I वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर 11 साल बाद ICC ट्रॉफी जीती।

इस टूर्नामेंट के बाद राहुल द्रविड़ का हेड कोच का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और रोहित शर्मा ने T20I फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Aug 2025 By दैनिक जागरण

राहुल द्रविड़ का खुलासा: टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी की थी बेहद जरूरत

Sports

 राहुल द्रविड़ ने रविचंद्रन अश्विन के ‘Kutti Stories’ में बातचीत करते हुए बताया कि रोहित शर्मा हमेशा टीम के लिए सोचने वाले कप्तान रहे हैं। “पहले दिन से ही उन्हें पता था कि टीम को कैसे चलाना है और किन रास्तों पर नेतृत्व करना है। कप्तान की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम को सही दिशा दे और उसी को सपोर्ट करना चाहिए। रोहित के साथ काम करके अनुभव बहुत अच्छा रहा,” द्रविड़ ने कहा।

शांत और समझदार कप्तान

द्रविड़ ने आगे कहा कि रोहित शर्मा का स्वभाव शांत और सोच-समझकर निर्णय लेने वाला है। उनका नेतृत्व टीम के लिए हमेशा सकारात्मक साबित हुआ। उन्होंने कई अहम मुकाबले जीते और ICC T20I वर्ल्ड कप 2024 में भारत को 11 साल बाद ICC ट्रॉफी दिलाई।

दोनों का कार्यकाल

राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच नवंबर 2021 से जून 2024 तक रहे। उस दौरान रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट के कप्तान थे। इस जोड़ी के तहत टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैच जीते और फाइनल में पहुँचने का सम्मान हासिल किया। हालांकि फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया, लेकिन T20I वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर 11 साल बाद ICC ट्रॉफी जीती।

इस टूर्नामेंट के बाद राहुल द्रविड़ का हेड कोच का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और रोहित शर्मा ने T20I फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rahul-dravid-was-disclosed-to-team-india-captaining-rohit-sharma/article-31214

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.