बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए राहुल तेवतिया, हार्दिक पांड्या ने किया काम तमाम; देखें VIDEO

Sports Desk

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। इसके बाद मुंबई की टीम 20 ओवर्स में 160 रन ही बना सकी। मौजूदा सीजन में गुजरात की ये पहली जीत है और मुंबई की लगातार दूसरी हार। मैच में गुजरात के बल्लेबाज राहुल तेवतिया बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या ने किया रन आउट

मुंबई इंडियंस के लिए 19वां ओवर दीपक चाहर ने किया। इस ओवर की पहली गेंद शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली और तब राहुल तेवतिया नॉन स्ट्राइक एंड पर थे। रदरफोर्ड ने गेंद को मिड ऑफ की तरफ मारा। वह अपनी क्रीज में ही रहते हैं और रन के लिए भागते नहीं हैं। जबकि नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े तेवतिया सिंगल लेने के लिए उत्सुक दिखाई देते हैं और एक रन लेने के लिए भागने की कोशिश करते हैं। तब तक फील्डर हार्दिक पांड्या डायरेक्ट थ्रो करते हैं, जो सीधे स्टंप पर जाकर लगती है और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ता है। इस तरह से तेवतिया बिना गेंद खेले ही रन आउट हो जाते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

साई सुदर्शन ने लगाया बेहतरीन अर्धशतक

मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही गुजरात की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाई। गुजरात के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की और इसने ही जीत की नींव रख दी थी। सुदर्शन ने 41 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रहे फ्लॉप 

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। इसी वजह से टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। तिलक ने 38 रन और सूर्या ने 48 रनों का योगदान दिया। मुंबई की टीम ने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट हासिल किए।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए राहुल तेवतिया, हार्दिक पांड्या ने किया काम तमाम; देखें VIDEO

Sports Desk

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। इसके बाद मुंबई की टीम 20 ओवर्स में 160 रन ही बना सकी। मौजूदा सीजन में गुजरात की ये पहली जीत है और मुंबई की लगातार दूसरी हार। मैच में गुजरात के बल्लेबाज राहुल तेवतिया बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या ने किया रन आउट

मुंबई इंडियंस के लिए 19वां ओवर दीपक चाहर ने किया। इस ओवर की पहली गेंद शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली और तब राहुल तेवतिया नॉन स्ट्राइक एंड पर थे। रदरफोर्ड ने गेंद को मिड ऑफ की तरफ मारा। वह अपनी क्रीज में ही रहते हैं और रन के लिए भागते नहीं हैं। जबकि नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े तेवतिया सिंगल लेने के लिए उत्सुक दिखाई देते हैं और एक रन लेने के लिए भागने की कोशिश करते हैं। तब तक फील्डर हार्दिक पांड्या डायरेक्ट थ्रो करते हैं, जो सीधे स्टंप पर जाकर लगती है और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ता है। इस तरह से तेवतिया बिना गेंद खेले ही रन आउट हो जाते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

साई सुदर्शन ने लगाया बेहतरीन अर्धशतक

मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही गुजरात की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाई। गुजरात के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की और इसने ही जीत की नींव रख दी थी। सुदर्शन ने 41 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रहे फ्लॉप 

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। इसी वजह से टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। तिलक ने 38 रन और सूर्या ने 48 रनों का योगदान दिया। मुंबई की टीम ने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट हासिल किए।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rahul-tewatia-hardik-pandya-was-run-out-without-playing-the/article-15939

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.