बारिश ने बिगाड़ा KKR vs PBKS मुकाबला, 22 गेंदों में खत्म हुआ मैच, दोनों टीम को मिला एक-एक अंक

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 में KKR vs PBKS मैच बारिश के कारण रद्द, सिर्फ 22 गेंदें खेली गईं, दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मुकाबला मौसम की मार झेल गया। सोमवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मैच की रफ्तार को पूरी तरह थाम दिया। अंततः मुकाबले को रद्द करना पड़ा, जिससे यह सीजन का पहला बेनतीजा मैच बन गया।

टॉस जीतकर KKR ने चुनी बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने शुरुआत तो संभली हुई की, लेकिन रनगति ज्यादा तेज नहीं रही। 3.4 ओवर में टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए थे।

बारिश ने रोका खेल, खिलाड़ी लौटे पवेलियन

शाम 7:46 बजे अचानक बारिश तेज हो गई और खेल रोकना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद भी मौसम में सुधार नहीं हुआ। मजबूरन अंपायर्स ने मैच को रद्द घोषित कर दिया। उस समय रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर नाबाद थे।

पंजाब के गेंदबाजों की शुरुआती सफलता

पंजाब किंग्स की ओर से जेवियर बार्टलेट ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन को 4 रन और फिन एलन को 6 रन पर आउट कर KKR को शुरुआती झटके दिए।

अंक तालिका पर पड़ा असर

मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इस एक अंक के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई, जबकि कोलकाता की टीम निचले पायदान यानी आठवें स्थान पर बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी मैदान में उतरे।

पंजाब किंग्स की टीम में प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2026 By Rohit.P

बारिश ने बिगाड़ा KKR vs PBKS मुकाबला, 22 गेंदों में खत्म हुआ मैच, दोनों टीम को मिला एक-एक अंक

स्पोर्ट्स डेस्क

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मुकाबला मौसम की मार झेल गया। सोमवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मैच की रफ्तार को पूरी तरह थाम दिया। अंततः मुकाबले को रद्द करना पड़ा, जिससे यह सीजन का पहला बेनतीजा मैच बन गया।

टॉस जीतकर KKR ने चुनी बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने शुरुआत तो संभली हुई की, लेकिन रनगति ज्यादा तेज नहीं रही। 3.4 ओवर में टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए थे।

बारिश ने रोका खेल, खिलाड़ी लौटे पवेलियन

शाम 7:46 बजे अचानक बारिश तेज हो गई और खेल रोकना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद भी मौसम में सुधार नहीं हुआ। मजबूरन अंपायर्स ने मैच को रद्द घोषित कर दिया। उस समय रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर नाबाद थे।

पंजाब के गेंदबाजों की शुरुआती सफलता

पंजाब किंग्स की ओर से जेवियर बार्टलेट ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन को 4 रन और फिन एलन को 6 रन पर आउट कर KKR को शुरुआती झटके दिए।

अंक तालिका पर पड़ा असर

मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इस एक अंक के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई, जबकि कोलकाता की टीम निचले पायदान यानी आठवें स्थान पर बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी मैदान में उतरे।

पंजाब किंग्स की टीम में प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rain-spoiled-kkr-vs-pbks-match-match-ended-in-22/article-50424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.