राजस्थान रॉयल्स ने लगाया पंजाब की रफ्तार पर ब्रेक, लगातार दूसरी जीत के साथ वापसी

Sports Desk

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत में लगातार 2 मैच गंवा दिए थे. जबकि पंजाब किंग्स ने लगातार 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी. मगर अब राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है, जबकि पंजाब को पहली शिकस्त मिली है.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में बेहतरीन अंदाज में वापसी की है और लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. संजू सैमसन की टीम ने सीजन के अपने चौथे मैच में पंजाब किंग्स को उसके ही घर में बिल्कुल एकतरफा अंदाज में 50 रन से रौंद दिया. इस तरह पंजाब किंग्स को इस सीजन में अपनी पहली हाल का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को ये हार उसके घरेलू मैदान में मिली, जहां वो इस सीजन का अपना पहला ही मैच खेल रही थी. यानि टीम की घर वापसी अच्छी नहीं रही.

पंजाब के नए घर मुल्लांपुर में शनिवार 5 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में मेजबान पंजाब किंग्स बेहतरीन फॉर्म के साथ उतरी थी. नए कप्तान श्रेयस अय्यर और नए कोच रिकी पॉन्टिंग के नेतृत्व में पंजाब किंग्स ने सीजन के शुरुआती दोनों मैच एकतरफा अंदाज में जीत लिए थे. वहीं राजस्थान को शुरुआती 2 मैच में करारी हार मिली थी लेकिन तीसरे मैच में टीम ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए आसान नहीं होने वाला था. मगर करीब 4 घंटे के मुकाबले के बाद जो नतीजा एकतरफा साबित हुआ और वो भी मेहमान टीम के पक्ष में.

चल गया जायसवाल का बल्ला, रियान भी बरसे

राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. उसके लिए कप्तान संजू सैमसन (38) और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ 10.2 ओवर में 89 रन की बेहतरीन साझेदारी की. पिछले 3 मैच में बुरी तरह फेल रहे यशस्वी (67) ने आखिरकार अपना जलवा दिखाया और सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. वहीं इसके बाद रियान पराग ने सिर्फ 25 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया. पंजाब ने इस दौरान कुछ कैच भी छोड़े, जिसका फायदा राजस्थान को मिला. राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए, जो इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है. पंजाब के लिए पेसर लॉकी फर्ग्युसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

आर्चर ने पहले ओवर में किया खेल

इसके बाद बारी राजस्थान के गेंदबाजों की थी और इसका आगाज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने किया. सीजन के शुरुआती दो मैच में बिना विकेट लिए 100 से ज्यादा रन देने वाले आर्चर ने इस बार पहले ओवर में ही पंजाब की कमर तोड़ दी. आर्चर ने पारी की पहली बॉल पर ओपनर प्रियांश आर्या को बोल्ड किया और फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर के भी स्टंप्स उड़ा दिए. जल्द ही सिर्फ 43 रन तक ही टीम के 4 विकेट लुढ़क गए. यहां से ग्लेन मैक्सवेल (30) और नेहाल वढेरा (62) ने 88 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं लेकिन 15 और 16वें ओवर में लगातार गेंदों पर दोनों पवेलियन लौट गए और इसके बाद टीम वापसी नहीं कर पाई. पंजाब 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और महीष तीक्षणा ने भी 2-2 विकेट झटके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राजस्थान रॉयल्स ने लगाया पंजाब की रफ्तार पर ब्रेक, लगातार दूसरी जीत के साथ वापसी

Sports Desk

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में बेहतरीन अंदाज में वापसी की है और लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. संजू सैमसन की टीम ने सीजन के अपने चौथे मैच में पंजाब किंग्स को उसके ही घर में बिल्कुल एकतरफा अंदाज में 50 रन से रौंद दिया. इस तरह पंजाब किंग्स को इस सीजन में अपनी पहली हाल का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को ये हार उसके घरेलू मैदान में मिली, जहां वो इस सीजन का अपना पहला ही मैच खेल रही थी. यानि टीम की घर वापसी अच्छी नहीं रही.

पंजाब के नए घर मुल्लांपुर में शनिवार 5 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में मेजबान पंजाब किंग्स बेहतरीन फॉर्म के साथ उतरी थी. नए कप्तान श्रेयस अय्यर और नए कोच रिकी पॉन्टिंग के नेतृत्व में पंजाब किंग्स ने सीजन के शुरुआती दोनों मैच एकतरफा अंदाज में जीत लिए थे. वहीं राजस्थान को शुरुआती 2 मैच में करारी हार मिली थी लेकिन तीसरे मैच में टीम ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए आसान नहीं होने वाला था. मगर करीब 4 घंटे के मुकाबले के बाद जो नतीजा एकतरफा साबित हुआ और वो भी मेहमान टीम के पक्ष में.

चल गया जायसवाल का बल्ला, रियान भी बरसे

राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. उसके लिए कप्तान संजू सैमसन (38) और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ 10.2 ओवर में 89 रन की बेहतरीन साझेदारी की. पिछले 3 मैच में बुरी तरह फेल रहे यशस्वी (67) ने आखिरकार अपना जलवा दिखाया और सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. वहीं इसके बाद रियान पराग ने सिर्फ 25 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया. पंजाब ने इस दौरान कुछ कैच भी छोड़े, जिसका फायदा राजस्थान को मिला. राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए, जो इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है. पंजाब के लिए पेसर लॉकी फर्ग्युसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

आर्चर ने पहले ओवर में किया खेल

इसके बाद बारी राजस्थान के गेंदबाजों की थी और इसका आगाज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने किया. सीजन के शुरुआती दो मैच में बिना विकेट लिए 100 से ज्यादा रन देने वाले आर्चर ने इस बार पहले ओवर में ही पंजाब की कमर तोड़ दी. आर्चर ने पारी की पहली बॉल पर ओपनर प्रियांश आर्या को बोल्ड किया और फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर के भी स्टंप्स उड़ा दिए. जल्द ही सिर्फ 43 रन तक ही टीम के 4 विकेट लुढ़क गए. यहां से ग्लेन मैक्सवेल (30) और नेहाल वढेरा (62) ने 88 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं लेकिन 15 और 16वें ओवर में लगातार गेंदों पर दोनों पवेलियन लौट गए और इसके बाद टीम वापसी नहीं कर पाई. पंजाब 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और महीष तीक्षणा ने भी 2-2 विकेट झटके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rajasthan-royals-return-to-punjabs-speed-with-second-consecutive-win/article-16897

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.