राजस्थान रॉयल्स का फिर बदलेगा कप्तान! IPL 2025 में पहली जीत के बाद आई बड़ी खबर

JAGRAN DESK

उंगली की चोट के कारण संजू सैमसन आईपीएल 2025 के शुरुआती तीन मुकाबलों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे थे और सिर्फ बल्लेबाजी के लिए ही उतर रहे थे.

आईपीएल 2025 सीजन में खराब शुरुआत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार सफलता का स्वाद चख ही लिया. शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स को तीसरे मैच में जीत मिल ही हई. कार्यवाहक कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में टीम ने जीत की राह पकड़ ही ली. मगर इस जीत के बाद राजस्थान फिर से अपना कप्तान बदल सकती है. असल में टीम को जिस खबर का इंतजार था, वो उसे मिल गई है. टीम के कप्तान संजू सैमसन को बीसीसीआई (BCCI) की ओर से फिट घोषित कर दिया गया है और वो अब विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही वो अगले मैच से दोबारा टीम की कमान संभालेंगे.

COE से मिली सैमसन को हरी झंडी

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संजू सैमसन को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (COE) की मेडिकल टीम ने पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है. राजस्थान रॉयल्स के तीसरे मैच के बाद ही सैमसन अपनी फिटनेस की स्थिति की जांच के लिए बेंगलुरु स्थित COE पहुंचे थे. यहां से सेंटर की मेडिकल टीम ने उनकी पूरी तरह से जांचने के बाद विकेटकीपिंग की भी इजाजत दे दी. इससे पहले संजू को सिर्फ बैटिंग करने की ही छूट थी.

संजू सैमसन को जनवरी के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उंगली में चोट लग गई थी. इसके बाद से ही वो उससे उबर रहे थे. हालांकि उन्हें आईपीएल की शुरुआत में ही बल्लेबाजी की इजाजत मिल गई थी लेकिन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की मेडिकल टीम ने उंगली की स्थिति को देखते हुए विकेटकीपिंग या फील्डिंग से मना किया था. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के शुरुआती 3 मैच में सैमसन का इस्तेमाल सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया और वो सिर्फ बल्लेबाजी करते दिखे थे.

इस मैच से संभालेंगे टीम की कमान

ऐसे वक्त में रियान पराग ने टीम की कमान संभाली थी. उनकी कप्तानी में राजस्थान को पहले और दूसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन तीसरे मैच में टीम ने जोरदार वापसी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया और सीजन में पहली जीत दर्ज की. मगर अब रियान पराग की जगह एक बार फिर से कप्तान सैमसन की वापसी होना तय है. राजस्थान का अगला मैच 5 अप्रैल को मुल्लानपुर में पंजाब किंग्स से होगा. इस मुकाबले से ही संजू की बतौर कप्तान फिर से टीम में वापसी हो सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राजस्थान रॉयल्स का फिर बदलेगा कप्तान! IPL 2025 में पहली जीत के बाद आई बड़ी खबर

JAGRAN DESK

आईपीएल 2025 सीजन में खराब शुरुआत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार सफलता का स्वाद चख ही लिया. शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स को तीसरे मैच में जीत मिल ही हई. कार्यवाहक कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में टीम ने जीत की राह पकड़ ही ली. मगर इस जीत के बाद राजस्थान फिर से अपना कप्तान बदल सकती है. असल में टीम को जिस खबर का इंतजार था, वो उसे मिल गई है. टीम के कप्तान संजू सैमसन को बीसीसीआई (BCCI) की ओर से फिट घोषित कर दिया गया है और वो अब विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही वो अगले मैच से दोबारा टीम की कमान संभालेंगे.

COE से मिली सैमसन को हरी झंडी

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संजू सैमसन को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (COE) की मेडिकल टीम ने पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है. राजस्थान रॉयल्स के तीसरे मैच के बाद ही सैमसन अपनी फिटनेस की स्थिति की जांच के लिए बेंगलुरु स्थित COE पहुंचे थे. यहां से सेंटर की मेडिकल टीम ने उनकी पूरी तरह से जांचने के बाद विकेटकीपिंग की भी इजाजत दे दी. इससे पहले संजू को सिर्फ बैटिंग करने की ही छूट थी.

संजू सैमसन को जनवरी के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उंगली में चोट लग गई थी. इसके बाद से ही वो उससे उबर रहे थे. हालांकि उन्हें आईपीएल की शुरुआत में ही बल्लेबाजी की इजाजत मिल गई थी लेकिन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की मेडिकल टीम ने उंगली की स्थिति को देखते हुए विकेटकीपिंग या फील्डिंग से मना किया था. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के शुरुआती 3 मैच में सैमसन का इस्तेमाल सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया और वो सिर्फ बल्लेबाजी करते दिखे थे.

इस मैच से संभालेंगे टीम की कमान

ऐसे वक्त में रियान पराग ने टीम की कमान संभाली थी. उनकी कप्तानी में राजस्थान को पहले और दूसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन तीसरे मैच में टीम ने जोरदार वापसी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया और सीजन में पहली जीत दर्ज की. मगर अब रियान पराग की जगह एक बार फिर से कप्तान सैमसन की वापसी होना तय है. राजस्थान का अगला मैच 5 अप्रैल को मुल्लानपुर में पंजाब किंग्स से होगा. इस मुकाबले से ही संजू की बतौर कप्तान फिर से टीम में वापसी हो सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rajasthan-royals-will-change-the-big-news-after-the-first/article-16417

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.