रविचंद्रन अश्विन का IPL करियर खत्म: 221 मैचों में 187 विकेट, चेन्नई समेत 5 फ्रेंचाइजी के लिए खेले

Sports

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले लिया है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की।

 अश्विन ने लिखा— “कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा सफर यहीं खत्म होता है, लेकिन आगे कई अन्य लीगों में खेलने के मौके मेरा इंतजार कर रहे हैं।”

IPL 2025 में CSK का हिस्सा थे

अश्विन IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस साल उन्होंने आखिरी मुकाबला 20 मई को खेला था। कयास लगाए जा रहे थे कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।

IPL में शानदार करियर

अश्विन ने IPL में कुल 221 मैच खेले और 187 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकोनॉमी 7.29 रही। बल्लेबाजी में उन्होंने 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) भी बनाए।

  • CSK ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।

  • उन्होंने 2008 से 2015 तक CSK के लिए खेलते हुए लीग की शुरुआत की थी।

  • इसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले।

  • 9 साल बाद वे फिर CSK में लौटे थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट को पहले ही कहा अलविदा

अश्विन ने दिसंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। गाबा टेस्ट के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था— “आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन है।”

भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज

अश्विन ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। वे भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनसे आगे केवल अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 953 विकेट दर्ज हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रविचंद्रन अश्विन का IPL करियर खत्म: 221 मैचों में 187 विकेट, चेन्नई समेत 5 फ्रेंचाइजी के लिए खेले

Sports

 अश्विन ने लिखा— “कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा सफर यहीं खत्म होता है, लेकिन आगे कई अन्य लीगों में खेलने के मौके मेरा इंतजार कर रहे हैं।”

IPL 2025 में CSK का हिस्सा थे

अश्विन IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस साल उन्होंने आखिरी मुकाबला 20 मई को खेला था। कयास लगाए जा रहे थे कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।

IPL में शानदार करियर

अश्विन ने IPL में कुल 221 मैच खेले और 187 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकोनॉमी 7.29 रही। बल्लेबाजी में उन्होंने 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) भी बनाए।

  • CSK ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।

  • उन्होंने 2008 से 2015 तक CSK के लिए खेलते हुए लीग की शुरुआत की थी।

  • इसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले।

  • 9 साल बाद वे फिर CSK में लौटे थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट को पहले ही कहा अलविदा

अश्विन ने दिसंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। गाबा टेस्ट के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था— “आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन है।”

भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज

अश्विन ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। वे भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनसे आगे केवल अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 953 विकेट दर्ज हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ravichandran-ashwins-ipl-career-finished-187-wickets-for-5-franchisees/article-31693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.