RCB लगातार 2 हार के बाद भी Points Table में नंबर-1 पर, यूपी वॉरियर्स ने लगाई लंबी छलांग

Sports Desk

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में आरसीबी की टीम को अपने घर पर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी लगातार 2 हार के बावजूद अभी भी प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर खुद को बरकरार रखे हुए है।

विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन का 9वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें पहली बार WPL के इतिहास में सुपर ओवर से मुकाबले का परिणाम निकला। इस मैच में यूपी वॉरियर्स की टीम ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। दीप्ति शर्मा की कप्तानी में खेल रही यूपी वॉरियर्स की टीम ने इस सीजन के शुरुआती 2 मैचों में लगातार हार के बाद अपने पिछले दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं आरसीबी की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्हें अपने पिछले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी बेहतर नेट रनरेट के दम पर पहले स्थान पर बरकरार

WPL 2025 की 9 मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही आरसीबी की टीम 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के बाद पहले स्थान पर अभी भी काबिज है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका नेट रनरेट काफी बेहतर होना है। आरसीबी का नेट रनरेट 0.619 का है। वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है जिन्होंने अब तक इस सीजन तीन मैच खेले हैं, जिसमें 2 में उन्हें जीत हासिल हुई है तो उन्हें एक में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम का नेट रनरेट 0.610 का है। यूपी वॉरियर्स की टीम अब लगातार 2 जीत के बाद चार अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यूपी वॉरियर्स का नेट रनरेट 0.167 का है।

गुजरात जाएंट्स अंतिम पायदान पर

प्वाइंट्स टेबल में अंतिम 2 स्थानों पर दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स की टीम है। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच खेलने के बाद 2 में जीत तो हासिल की है, लेकिन उनका नेट रनरेट काफी खराब है जो -0.826 का है, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए सीजन के आगे आने वाले मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं, जिसमें उन्हें जीत हासिल करने के साथ अपने नेट रनरेट को भी सुधारना होगा। वहीं अंतिम पायदान पर गुजरात जाएंट्स की टीम है जिन्होंने 3 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ एक में जीत हासिल की है। गुजरता जाएंट्स का नेट रनरेट 0.525 का है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

RCB लगातार 2 हार के बाद भी Points Table में नंबर-1 पर, यूपी वॉरियर्स ने लगाई लंबी छलांग

Sports Desk

विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन का 9वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें पहली बार WPL के इतिहास में सुपर ओवर से मुकाबले का परिणाम निकला। इस मैच में यूपी वॉरियर्स की टीम ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। दीप्ति शर्मा की कप्तानी में खेल रही यूपी वॉरियर्स की टीम ने इस सीजन के शुरुआती 2 मैचों में लगातार हार के बाद अपने पिछले दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं आरसीबी की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्हें अपने पिछले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी बेहतर नेट रनरेट के दम पर पहले स्थान पर बरकरार

WPL 2025 की 9 मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही आरसीबी की टीम 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के बाद पहले स्थान पर अभी भी काबिज है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका नेट रनरेट काफी बेहतर होना है। आरसीबी का नेट रनरेट 0.619 का है। वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है जिन्होंने अब तक इस सीजन तीन मैच खेले हैं, जिसमें 2 में उन्हें जीत हासिल हुई है तो उन्हें एक में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम का नेट रनरेट 0.610 का है। यूपी वॉरियर्स की टीम अब लगातार 2 जीत के बाद चार अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यूपी वॉरियर्स का नेट रनरेट 0.167 का है।

गुजरात जाएंट्स अंतिम पायदान पर

प्वाइंट्स टेबल में अंतिम 2 स्थानों पर दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स की टीम है। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच खेलने के बाद 2 में जीत तो हासिल की है, लेकिन उनका नेट रनरेट काफी खराब है जो -0.826 का है, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए सीजन के आगे आने वाले मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं, जिसमें उन्हें जीत हासिल करने के साथ अपने नेट रनरेट को भी सुधारना होगा। वहीं अंतिम पायदान पर गुजरात जाएंट्स की टीम है जिन्होंने 3 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ एक में जीत हासिल की है। गुजरता जाएंट्स का नेट रनरेट 0.525 का है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rcb-even-after-2-consecutive-defeats-up-warriors-jumped-on/article-11556

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.