IPL 2026 RCB vs CSK: आज का दूसरा मैच, बेंगलुरु में रोमांचक मुकाबला, चेन्नई के लिए वापसी की चुनौती

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

RCB vs CSK IPL 2026 मुकाबला बेंगलुरु में, जानें टीम फॉर्म, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

RCB vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा डबल हेडर खेला जा रहा है, जिसमें दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। एक तरफ जहां बेंगलुरु ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है, वहीं चेन्नई की टीम शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर दबाव में नजर आ रही है।

टीमों की मौजूदा स्थिति

इस सीजन में बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी है और अंक तालिका में निचले पायदान पर है। ऐसे में यह मुकाबला चेन्नई के लिए वापसी का सुनहरा मौका माना जा रहा है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं और बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस आंकड़े के मुताबिक चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि पिछले सीजन में बेंगलुरु ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए थे, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिकॉर्ड

बेंगलुरु के इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने लगभग बराबरी का प्रदर्शन किया है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस सीजन के पहले मैच में भी 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया गया था।

चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत, गेंदबाजी चिंता का विषय

चेन्नई की बल्लेबाजी पिछले मैच में शानदार रही थी। टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज उस स्कोर को बचाने में नाकाम रहे। बल्लेबाजी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल दिखा, लेकिन गेंदबाजी विभाग को सुधार की जरूरत है।

कोहली की फॉर्म से RCB को मजबूती

बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था। उनकी पारी की बदौलत टीम ने बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसके अलावा गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा, जिससे वह इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन।

मौसम का हाल

बेंगलुरु में मैच के दौरान मौसम थोड़ा प्रभावित कर सकता है। बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत जताई गई है। तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और हल्की हवाएं चलने की उम्मीद है।

लाइव प्रसारण की जानकारी

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2026 By Rohit.P

IPL 2026 RCB vs CSK: आज का दूसरा मैच, बेंगलुरु में रोमांचक मुकाबला, चेन्नई के लिए वापसी की चुनौती

स्पोर्ट्स डेस्क

RCB vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा डबल हेडर खेला जा रहा है, जिसमें दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। एक तरफ जहां बेंगलुरु ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है, वहीं चेन्नई की टीम शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर दबाव में नजर आ रही है।

टीमों की मौजूदा स्थिति

इस सीजन में बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी है और अंक तालिका में निचले पायदान पर है। ऐसे में यह मुकाबला चेन्नई के लिए वापसी का सुनहरा मौका माना जा रहा है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं और बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस आंकड़े के मुताबिक चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि पिछले सीजन में बेंगलुरु ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए थे, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिकॉर्ड

बेंगलुरु के इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने लगभग बराबरी का प्रदर्शन किया है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस सीजन के पहले मैच में भी 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया गया था।

चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत, गेंदबाजी चिंता का विषय

चेन्नई की बल्लेबाजी पिछले मैच में शानदार रही थी। टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज उस स्कोर को बचाने में नाकाम रहे। बल्लेबाजी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल दिखा, लेकिन गेंदबाजी विभाग को सुधार की जरूरत है।

कोहली की फॉर्म से RCB को मजबूती

बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था। उनकी पारी की बदौलत टीम ने बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसके अलावा गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा, जिससे वह इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन।

मौसम का हाल

बेंगलुरु में मैच के दौरान मौसम थोड़ा प्रभावित कर सकता है। बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत जताई गई है। तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और हल्की हवाएं चलने की उम्मीद है।

लाइव प्रसारण की जानकारी

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rcb-vs-csk-exciting-match-in-bengaluru-challenge-for-chennais/article-50225

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.