RCB vs DC: 75 पर ढही दिल्ली, बेंगलुरु 9 विकेट से जीती

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

RCB vs DC मुकाबले में बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया। दिल्ली 75 रन पर सिमटी, विराट कोहली ने IPL में 9 हजार रन पूरे किए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। 48 घंटे पहले 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने वाली दिल्ली की टीम इस बार 75 रन पर सिमट गई। बेंगलुरु ने 76 रन का आसान लक्ष्य सिर्फ 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ RCB के 12 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली 8 मैच में 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। IPL 2026 के इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी नजर आई, जबकि बेंगलुरु ने शुरुआत से ही मैच पर कंट्रोल बनाए रखा। विराट कोहली ने नाबाद 23 रन की पारी के दौरान प्च्स् में 9 हजार रन पूरे कर नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के भीतर ही मुकाबले से बाहर हो गई। साहिल परख, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज सस्ते में लौट गए। ऐसे संकट में इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर पारी को कुछ हद तक संभाला। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई।

बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड सबसे असरदार गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट लेकर दिल्ली के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके और नई गेंद से लगातार दबाव बनाया। सुयश शर्मा और कृणाल पंड्या ने भी रन गति पर नियंत्रण रखा। गेंदबाजी में इसी अनुशासन ने दिल्ली को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी इस सीजन में पहली बार इतनी बुरी तरह लड़खड़ाई। 264 रन बनाने के सिर्फ दो दिन बाद वही बल्लेबाजी इकाई 75 पर सिमट गई। टीम का शीर्ष क्रम नई गेंद के सामने पूरी तरह असहज दिखा और शॉट चयन में भी जल्दबाजी नजर आई।

दिल्ली के लिए यह हार नेट रनरेट के लिहाज से भी भारी पड़ी है। टीम का नेट रनरेट -1.060 तक गिर गया है, जो प्लेऑफ की दौड़ में आगे चलकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। दिल्ली को अब बचे 6 मैचों में कम से कम 5 जीत दर्ज करनी होंगी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने आक्रामक शुरुआत की। फिल साल्ट की जगह उतरे देवदत्त पडिक्कल ने तेजी से रन बटोरे और 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। विराट कोहली ने संयम के साथ पारी संभाली और 11 रन बनाते ही IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। त्ब्ठ ने 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर मुकाबला खत्म कर दिया।

विराट कोहली का यह रिकॉर्ड IPL इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत मील के पत्थरों में शामिल हो गया है। उन्होंने 9 हजार रन पूरे कर टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता और प्रभाव को फिर साबित किया। RCB के लिए यह जीत इसलिए भी अहम रही क्योंकि टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर नेट रनरेट भी बेहतर किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2026 By Rohit.P

RCB vs DC: 75 पर ढही दिल्ली, बेंगलुरु 9 विकेट से जीती

स्पोर्ट्स डेस्क

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। 48 घंटे पहले 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने वाली दिल्ली की टीम इस बार 75 रन पर सिमट गई। बेंगलुरु ने 76 रन का आसान लक्ष्य सिर्फ 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ RCB के 12 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली 8 मैच में 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। IPL 2026 के इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी नजर आई, जबकि बेंगलुरु ने शुरुआत से ही मैच पर कंट्रोल बनाए रखा। विराट कोहली ने नाबाद 23 रन की पारी के दौरान प्च्स् में 9 हजार रन पूरे कर नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के भीतर ही मुकाबले से बाहर हो गई। साहिल परख, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज सस्ते में लौट गए। ऐसे संकट में इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर पारी को कुछ हद तक संभाला। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई।

बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड सबसे असरदार गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट लेकर दिल्ली के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके और नई गेंद से लगातार दबाव बनाया। सुयश शर्मा और कृणाल पंड्या ने भी रन गति पर नियंत्रण रखा। गेंदबाजी में इसी अनुशासन ने दिल्ली को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी इस सीजन में पहली बार इतनी बुरी तरह लड़खड़ाई। 264 रन बनाने के सिर्फ दो दिन बाद वही बल्लेबाजी इकाई 75 पर सिमट गई। टीम का शीर्ष क्रम नई गेंद के सामने पूरी तरह असहज दिखा और शॉट चयन में भी जल्दबाजी नजर आई।

दिल्ली के लिए यह हार नेट रनरेट के लिहाज से भी भारी पड़ी है। टीम का नेट रनरेट -1.060 तक गिर गया है, जो प्लेऑफ की दौड़ में आगे चलकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। दिल्ली को अब बचे 6 मैचों में कम से कम 5 जीत दर्ज करनी होंगी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने आक्रामक शुरुआत की। फिल साल्ट की जगह उतरे देवदत्त पडिक्कल ने तेजी से रन बटोरे और 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। विराट कोहली ने संयम के साथ पारी संभाली और 11 रन बनाते ही IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। त्ब्ठ ने 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर मुकाबला खत्म कर दिया।

विराट कोहली का यह रिकॉर्ड IPL इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत मील के पत्थरों में शामिल हो गया है। उन्होंने 9 हजार रन पूरे कर टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता और प्रभाव को फिर साबित किया। RCB के लिए यह जीत इसलिए भी अहम रही क्योंकि टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर नेट रनरेट भी बेहतर किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rcb-vs-dc-delhi-collapsed-on-75-bengaluru-won-by/article-52290

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.