- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- कोरियन क्रिएटर पर चढ़ा RCB का रंग, विराट कोहली की जर्सी पाकर झूमीं फैन
कोरियन क्रिएटर पर चढ़ा RCB का रंग, विराट कोहली की जर्सी पाकर झूमीं फैन
स्पोर्ट्स न्यूज़
अनबॉक्सिंग वीडियो वायरल, जर्सी को किस कर जताया प्यार; बोलीं—कोरिया से भी RCB को पूरा सपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम Royal Challengers Bengaluru का क्रेज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण दक्षिण कोरिया की एक कंटेंट क्रिएटर का वायरल वीडियो है, जिसमें वह Virat Kohli की जर्सी पाकर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कोरियन क्रिएटर मिशेल भारत से आए एक पार्सल को अनबॉक्स करती दिखाई देती हैं। पार्सल खोलने पर उन्हें RCB की लाल जर्सी मिलती है, जिस पर विराट कोहली का नाम और नंबर 18 अंकित है। जर्सी देखते ही वह उत्साहित हो जाती हैं, उसे गले लगाती हैं और पहनकर खुशी जाहिर करती हैं।
वीडियो में मिशेल जर्सी को किस करती भी नजर आती हैं और कहती हैं कि लोग अक्सर कहते हैं कि RCB के ग्लोबल फैंस नहीं हैं, लेकिन वह कोरिया से टीम को पूरा समर्थन देती हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं एक कोरियन RCB फैन हूं। जर्सी भले देर से मिली हो, लेकिन टीम के लिए मेरा प्यार कभी देर से नहीं आया।”
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने इसे IPL की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता का उदाहरण बताया। एक यूजर ने लिखा कि RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ी पहचान है, जबकि दूसरे ने मजाकिया अंदाज में उन्हें RCB मैच का टिकट दिलाने की बात कही।
मिशेल इंस्टाग्राम पर @sausabe नाम से जानी जाती हैं और उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़े कंटेंट के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट, खासकर RCB और विराट कोहली पर भी वीडियो बनाती रही हैं। वह भारत की यात्रा भी कर चुकी हैं और यहां के अनुभवों को अपने प्लेटफॉर्म पर साझा कर चुकी हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए