- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल होंगे मुख्य विकेटकीपर
वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल होंगे मुख्य विकेटकीपर
Sports
भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत आगामी दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।
चयनकर्ताओं की बैठक 24 सितंबर को होगी, जिसमें अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली समिति इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी। यह सीरीज 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगी।
चोट से उबरने की कोशिश में पंत
पंत 23 जुलाई को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे। उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें एन जगदीशन से रिप्लेस किया गया। वह इस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। मेडिकल टीम की अगली रिपोर्ट के बाद ही उनकी वापसी पर कोई फैसला होगा।
जुरेल को मिलेगा बड़ा मौका
पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल मुख्य विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों में कीपिंग की थी। वहीं एन जगदीशन बैकअप कीपर के रूप में शामिल हो सकते हैं।
नए चेहरों को मिल सकता है मौका
इस सीरीज में चयनकर्ता नितीश कुमार रेड्डी और देवदत्त पडीक्कल को भी टीम में शामिल कर सकते हैं। पडिक्कल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 150 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए, जबकि नितीश रेड्डी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं और ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।
भारत WTC में तीसरे स्थान पर
वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। फिलहाल भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी। वहीं वेस्टइंडीज अब तक अपने सभी तीन मुकाबले हारकर छठे स्थान पर है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए