IPL 2025 में पहली जीत मिलते ही ऋषभ पंत को मिली राहत, इन प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

Sports Desk

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। टीम के लिए निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में SRH की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए। इसके बाद लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। LSG के लिए शार्दुल ठाकुर ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम ये पहली जीत है। इससे पहले लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। 

आवेश खान ने की थी प्लेइंग इलेवन में वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि निश्विच रूप से यह जीत बड़ी राहत है। लेकिन एक टीम के रूप में हम प्रोसेस के बारे में बात करते हैं। हम जीत के बाद बहुत ज्यादा उत्साहित और हारने के बाद बहुत ज्यादा निराश नहीं होना चाहते। एक बार में हम सिर्फ एक मैच के बारे में सोचते हैं। आवेश खान के फिट होकर प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से वह खुश थे। उन्होंने कहा कि आवेश की वापसी देखकर अच्छा लगा। शार्दुल ठाकुर ने अच्छी गेंदबाजी की। 

पूरन की बल्लेबाजी के लिए खोला दिल

निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। इस पर कप्तान ऋषभ पंत ने बोलते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हम उन्हें बस आजादी से खेलने देना चाहते हैं। मुझे भी आजादी से खेलना पसंद है। लेकिन हमने उनसे बस इतना कहा है कि वह खुद को अभिव्यक्त करें और वह हमारे लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन जीत हासिल करके खुश हैं।

शार्दुल ठाकुर ने हासिल किए चार विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शार्दुल ने चार ओवर में 34 रन देकर चार अहम विकेट हासिल किए। उनके कारण ही हैदराबाद की टीम 200 रनों के स्कोर को पार नहीं कर सकी। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। मिचेल मार्श ने 52 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के गेंदबाज मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025 में पहली जीत मिलते ही ऋषभ पंत को मिली राहत, इन प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

Sports Desk

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में SRH की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए। इसके बाद लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। LSG के लिए शार्दुल ठाकुर ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम ये पहली जीत है। इससे पहले लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। 

आवेश खान ने की थी प्लेइंग इलेवन में वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि निश्विच रूप से यह जीत बड़ी राहत है। लेकिन एक टीम के रूप में हम प्रोसेस के बारे में बात करते हैं। हम जीत के बाद बहुत ज्यादा उत्साहित और हारने के बाद बहुत ज्यादा निराश नहीं होना चाहते। एक बार में हम सिर्फ एक मैच के बारे में सोचते हैं। आवेश खान के फिट होकर प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से वह खुश थे। उन्होंने कहा कि आवेश की वापसी देखकर अच्छा लगा। शार्दुल ठाकुर ने अच्छी गेंदबाजी की। 

पूरन की बल्लेबाजी के लिए खोला दिल

निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। इस पर कप्तान ऋषभ पंत ने बोलते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हम उन्हें बस आजादी से खेलने देना चाहते हैं। मुझे भी आजादी से खेलना पसंद है। लेकिन हमने उनसे बस इतना कहा है कि वह खुद को अभिव्यक्त करें और वह हमारे लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन जीत हासिल करके खुश हैं।

शार्दुल ठाकुर ने हासिल किए चार विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शार्दुल ने चार ओवर में 34 रन देकर चार अहम विकेट हासिल किए। उनके कारण ही हैदराबाद की टीम 200 रनों के स्कोर को पार नहीं कर सकी। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। मिचेल मार्श ने 52 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के गेंदबाज मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rishabh-pant-got-relief-as-soon-as-he-got-his/article-15717

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.