- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- ऋषभ पंत चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर, नारायण जगदीशन को मौका मिला
ऋषभ पंत चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर, नारायण जगदीशन को मौका मिला
Sports
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला बिना टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेला जाएगा। पंत के पैर की उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण वे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई ने सोमवार को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन को स्क्वाड में शामिल किया है।
कैसे लगी चोट?
पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 68वें ओवर में चोटिल हुए। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स की एक धीमी यॉर्कर पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में गेंद उनके पैर के जूते पर जा लगी। कुछ देर बाद उनके पैर में सूजन आ गई और दर्द के कारण उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। उस वक्त पंत 37 रन पर खेल रहे थे और उन्होंने साई सुदर्शन के साथ 72 रनों की साझेदारी की थी।
लड़खड़ाते हुए की बल्लेबाजी, फिर भी ठोके 54 रन
दूसरे दिन पंत मैदान पर वापस उतरे और लंगड़ाते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 75 गेंदों में 54 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसमें दो बड़े छक्के भी शामिल थे। इसी पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। पंत अब वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के) के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
श्रृंखला में पंत का दमदार प्रदर्शन
ऋषभ पंत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में अब तक खेले गए चार टेस्ट में 479 रन बनाए। उनकी औसत 68.42 और स्ट्राइक रेट 77.63 रही। उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए और वे सीरीज के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
जगदीशन को मिला मौका
तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को पंत की जगह टीम में शामिल किया गया है। 29 वर्षीय जगदीशन अब तक भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 52 फर्स्ट क्लास मैचों में 3373 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।
पहले भी झेल चुके हैं चोटें
यह पहला मौका नहीं है जब ऋषभ पंत चोटिल हुए हों। इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भी उन्हें हाथ की उंगली में चोट लगी थी। हालांकि तब उन्होंने तेजी से रिकवरी करके मैनचेस्टर टेस्ट में वापसी की थी। पंत से पहले टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी जिम में ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए