- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- रोहित-कोहली का नॉकआउट मैचों में जमकर चलता है बल्ला, खतरनाक आंकड़े देते हैं गवाही
रोहित-कोहली का नॉकआउट मैचों में जमकर चलता है बल्ला, खतरनाक आंकड़े देते हैं गवाही
Sports Desk
आज हम आपको आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मैच मंगलवार से शुरू होने वाले हैं. इस टूर्नामेंट का पहला नॉकआउट मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा, जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया खेलती हुई नजर आएगी. आज हम आपको भारत के उन बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट (वनडे फॉर्मेट) के नॉकआउट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
आईसीसी नॉकआउट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
1 - सचिन तेंदुलकर : भारत की ओर से आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने 14 पारियों में 657 रन बनाए हैं.
2 - सौरव गांगुली : आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी सौरव गांगुली हैं. उन्होंने 8 पारियों में 514 रन बनाए हैं.
3- विराट कोहली : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं. विराट ने 12 पारियों में 446 रन बनाए थे.
4 - रोहित शर्मा : आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे नंबर के खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 9 पारियों में 431 रन बनाए हैं.
5 - युवराज सिंह : टीम इंडिया के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी है. युवराज ने 10 पारियों में 345 रन बनाए हैं.
अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस टूर्नामेंट में विराट कोहली एक शतक लगा चुके हैं, उनके नाम 3 मैचों में 133 रन है. जबकि रोहित शर्मा के नाम 3 मैचों में 76 रन हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए