रोहित सेना को पुणे टेस्ट में रचना होगा इतिहास, न्यूजीलैंड ने दिया 359 रनों का लक्ष्य

Sports Desk

भारतीय टीम को पुणे टेस्ट में जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम का अपने देश में सबसे सफल रन चेज 387 रनों का है। अगर भारत पुणे में यह मैच जीतता है तो अपने आप में इतिहास रचने वाला होगा।

पुणे: बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट के तीसरे दिन वापसी करते हुए उसकी दूसरी पारी 255 रनों पर समेट दी। हालांकि, पहली पारी में न्यूजीलैंड के पास 103 रनों की भारी भरकम बढ़त थी तो टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 359 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम को जीतने के लिए यहां इतिहास रचना होगा। टीम इंडिया अगर यह मैच जीत लेती है तो यह उसकी अपने देश में लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत होगी।

इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी कलई खुल गई और दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 301 रन की मजबूत बढ़त बना ली थी, जबकि आज उसने यह आंकड़ा 358 रनों तक पहुंचा दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर टॉम ब्लंडेल 30 और ग्लेन फिलिप्स सात रन बनाकर खेल रहे थे। आज टीम इंडिया ने तेजी से विकेट लेने शुरू किए। ब्लंडेल 41 रन के स्कोर पर रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद मिचेल सेंटनर 4, टिम साउदी 0 और एजाज पटेल 1 रन पर चलते बने।

  • -

    भारतीय टीम पहली पारी में 45.3 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। भारत ने सुबह के सत्र में छह विकेट 91 रन और 106 रन बनाने में नौ विकेट गंवा दिए। ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर बल्लेबाजी मुश्किल है लेकिन, कीवी टीम ने इस धारणा को बदल दिया। जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे थे, वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में जबरदस्त एवरेज से रन बनाए।

  • -

    रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार निराश करते जा रहे हैं। बेंगलुरु टेस्ट की पहली बपारी में भी दोनों ने निराश किया था और अब फिर वही घटिया प्रदर्शन जारी है। इन प्लेयर्स को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। समझना होगा कि अगर वह रन नहीं बनाएंगे तो फिर युवाओं से कैसे क्रीज पर टिकने की उम्मीद लगा सकते हैं।

  • -

    पुणे टेस्ट के दो दिन में एकबार भी रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी से प्रभावित नहीं किया। दूसरे दिन जब न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में उतरी तो भारतीय कप्तान से एग्रेसिव एप्रोच की जरूरत थी। मगर रोहित शर्मा की फील्ड प्लेसमेंट देखकर कभी भी नहीं लगा कि वह विकेट लेने जा रहे हैं या उनका मकसद कीवियों पर दबाव बनाना है। कमेंट्र बॉक्स में मौजूद दिग्गज रवि शास्त्री ने भी ऑन एयर बेबाकी से ये बात कही थी।

पूरे मैच में भारत के लिए एकमात्र अच्छी बात वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन रही जिन्होंने मैच में 11 विकेट ले लिए। न्यूजीलैंड की नजरें भारत में सीरीज में ऐतिहासिक जीत पर लगी है। पहली बार न्यूजीलैंड ने 1955-56 के दौरे पर यहां सीरीज जीती थी। भारतीय बल्लेबाजों को इस पिच पर खेलने में दिक्कत आ रही थी लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आराम से खेला। बेंगलुरु में पिछले टेस्ट में घरेलू मैच में अपने न्यूनतम स्कोर 46 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 36 साल में पहली बार अपने देश में टेस्ट हारी थी।

उल्लेखनीय है कि भारत ने इंग्लैंड से 2012-13 सत्र में हारने के बाद अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। भारतीय टीम पहली पारी में 45.3 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। बेंगलुरु टेस्ट में जहां तेज और सीम लेती गेंदों के दम पर न्यूजीलैंड ने 36 साल में पहली बार भारत को उसकी धरती पर टेस्ट में हराया तो यहां सुबह के सत्र में स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बने।

स्पिनर के खिलाफ 'विराट' चिंता!
विराट कोहली के नाम टेस्ट में नौ हजार से ज्यादा रन हैं। उन्होंने 29 टेस्ट सेंचुरी भी लगाई है और दुनिया भर में इस फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मगर टेस्ट में उनके कुछ हालिया आंकड़े ऐसे हैं जो चिंता पैदा करते हैं। स्पिनर के खिलाफ शानदार रेकॉर्ड रखने वाले विराट ने साल 2021 के बाद एशिया में 26 टेस्ट इनिंग्स खेली हैं। इनमें उन्होंने स्पिन के खिलाफ 28.85 औसत से 606 रन बनाए हैं। उन्होंने 21 बार स्पिनर के खिलाफ विकेट गंवाए हैं। पुणे में मिचेल सैंटनर की फुलटॉस गेंद पर जिस तरह से वह बोल्ड हुए उससे न्यूजीलैंड का यह स्पिनर भी हैरान था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rohit-sena-will-create-history-in-pune-test-new-zealand/article-2035

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.