- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IPL में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास: 300 सिक्स जड़ने वाले पहले भारतीय
IPL में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास: 300 सिक्स जड़ने वाले पहले भारतीय
Sports
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां 1 जून को उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।
इस रोमांचक मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की शानदार पारी खेलते हुए दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वे विराट कोहली के बाद लीग में 7000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।
मैच के बड़े रिकॉर्ड्स और आंकड़े
रोहित शर्मा के नाम अनोखा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 302 सिक्स के साथ एक नया इतिहास रच दिया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों की बात करें तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 357 सिक्स के साथ अब भी शीर्ष पर हैं। रोहित के बाद विराट कोहली (291), एम.एस. धोनी (264) और एबी डिविलियर्स (251) इस लिस्ट में शामिल हैं।
आईपीएल में 7000 रन क्लब में रोहित
रोहित अब तक 7004 रन बना चुके हैं, और इस सूची में केवल विराट कोहली उनसे आगे हैं, जिन्होंने 266 मैचों में 8618 रन बनाए हैं। शिखर धवन (6769), डेविड वॉर्नर (6565) और सुरेश रैना (5528) उनके बाद आते हैं।
राशिद खान पर सिक्सों की बारिश
गुजरात के स्टार गेंदबाज राशिद खान के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्हें इस सीजन में सबसे ज्यादा 33 छक्के पड़े हैं। इससे पहले मोहम्मद सिराज (31), युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा (30-30) को इतने छक्के लग चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव का निरंतर प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में 15 बार 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले केन विलियमसन (2018) और शुभमन गिल (2023) ने 13 बार ऐसा किया था।
मैच के दिलचस्प मोमेंट्स
रोहित को दो बार मिले जीवनदान
मैच की शुरुआत में ही रोहित को दो बार किस्मत का साथ मिला। दूसरे ओवर में जेराल्ड कूट्जी और तीसरे ओवर में विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने उनके आसान कैच टपका दिए। रोहित ने इन मौकों का पूरा फायदा उठाते हुए 81 रन बनाए।
सुदर्शन और कूट्जी का बेहतरीन टीमवर्क
जॉनी बेयरस्टो को आउट करने के लिए साई सुदर्शन और कूट्जी ने शानदार तालमेल दिखाया। सुदर्शन ने छलांग लगाकर कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन असंतुलन के कारण बॉल हवा में उछली और कूट्जी ने कैच पूरा किया।
मेंडिस की पहली पारी में दो कैच ड्रॉप और हिट विकेट
कुसल मेंडिस, जो अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे थे, उनके लिए यह डेब्यू खास नहीं रहा। उन्होंने दो कैच टपकाए और 20 रन बनाकर हिट विकेट हो गए। उनकी साझेदारी साई सुदर्शन के साथ 50 रन पर टूटी।
बुमराह का यॉर्कर से कमाल
14वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीक यॉर्कर से वॉशिंगटन सुंदर को बोल्ड कर दिया। सुंदर 48 रन बनाकर आउट हुए और उनकी 84 रन की साझेदारी का अंत हो गया।
गुजरात की खराब फील्डिंग बनी हार की वजह
गुजरात टाइटंस इस सीजन में सबसे ज्यादा 27 कैच छोड़ने वाली टीम बन गई है। पहले 5 मुकाबलों में सिर्फ 5 कैच छोड़े थे, लेकिन इसके बाद के 10 मैचों में 22 कैच टपका दिए गए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए