रोहित शर्मा खेलेंगे करियर की आखिरी सीरीज, 1,32,000 फैंस बनेंगे इस ऐतिहासिक पल का गवाह!

Sports Desk

भारत-इंग्लैंड सीरीज रोहित शर्मा के लिए काफी अहम हो सकती है. ये सीरीज उनके करियर की आखिरी हो सकती है. हम ये दावे से तो नहीं कह सकते मगर कयास कुछ ऐसे ही है. हालांकि, वो चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे मगर वो टूर्नामेंट होगा.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अहम होने के कई मायने हैं. जिसमें एक तो यही है कि इससे चैंपियंस ट्रॉफी का अभ्यास हो जाएगा. इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों के नाम होने वाले कीर्तिमान भी इस सीरीज की अहमियत को बढ़ाते हैं. लेकिन, जो सबसे खास वजह हो सकती है, वो हैं रोहित शर्मा. टीम इंडिया के कप्तान के करियर की ये आखिरी सीरीज हो सकती है. बेशक, नागपुर वनडे से एक दिन पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से

इनकार कर दिया हो. मगर तमाम रिपोर्टों में जिस खबर का जिक्र है, उसका सच कुछ ऐसा ही है.

रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी सीरीज!

अब आप कहेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज आखिरी कैसे हुई? टीम इंडिया को अभी चैंपियंस ट्रॉफी भी तो खेलनी है, जो वनडे फॉर्मेट में ही खेली जाएगी. बेशक, रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी करेंगे मगर वो सीरीज ना होकर ICC टूर्नामेंट होगा, जहां कई सारी टीमें मैदान में होंगी. जबकि, हम सिर्फ वनडे सीरीज की बात कर रहे हैं. अब सवाल ये है कि हम ये कैसे कह सकते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा अपने करियर की आखिरी सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं?

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद करियर पर लगेगा विराम!

रिपोर्टों में कहा गया है कि BCCI ने रोहित शर्मा को सीधे शब्दों में ये बता दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वो अपने फ्यूचर की प्लानिंग कर लें. क्योंकि, टीम मैनेजमेंट अब उनसे आगे की सोच रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटेगी और उसे देखते हुए वो रोहित की जगह उन नए खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में है, जो अपनी बारी के इंतजार में बैठे हैं या जिन्हें अभी तक पूरी तरह से मौका नहीं मिला है. ऊपर से रोहित शर्मा की उम्र और फिटनेस भी, 2027 के वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया में उनके बने रहने की इजाजत नहीं देते, जो कि BCCI को एक नए कप्तान, एक नए खिलाड़ी को तलाशने और तराशने को मजबूर करता है.

रोहित जाएंगे तो ये खेलने आएंगे!

टीम इंडिया मैदान पर जितनी मजबूत दिखती है, उतनी ही ताकत उसकी बेंच स्ट्रेंथ में भी है. यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को अभी अपने वनडे डेब्यू का इंतजार है. संजू सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वनडे फॉर्मेट में पूरी तरह से आजमाया नहीं गया है. और, ये तभी संभव होगा जब टीम मैनेजमेंट रोहित से आगे की सोचेगा.

1,32,000 फैंस के सामने घरेलू मैदान पर खेलेंगे आखिरी मैच!

बहरहाल, इसे लेकर अभी आधिकारिक कुछ भी नहीं है. मगर पूरी आशंका यही है कि रोहित अपने करियर की आखिरी सीरीज खेलने जा रहे हैं. इसका मतलब है कि घरेलू मैदान पर वो अपना आखिरी मैच दुनिया के सबसे बड़े मैदान यानी कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेल सकते हैं. इस स्टेडियम की कुल क्षमता 1,32,000 फैंस की है. उन तमाम फैंस के लिए भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आखिरी मैच ऐतिहासिक पल बन सकता है. वो अपनी आंखों के सामने रोहित शर्मा को घरेलू मैदान पर करियर का आखिरी मैच खेलते देख सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रोहित शर्मा खेलेंगे करियर की आखिरी सीरीज, 1,32,000 फैंस बनेंगे इस ऐतिहासिक पल का गवाह!

Sports Desk

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अहम होने के कई मायने हैं. जिसमें एक तो यही है कि इससे चैंपियंस ट्रॉफी का अभ्यास हो जाएगा. इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों के नाम होने वाले कीर्तिमान भी इस सीरीज की अहमियत को बढ़ाते हैं. लेकिन, जो सबसे खास वजह हो सकती है, वो हैं रोहित शर्मा. टीम इंडिया के कप्तान के करियर की ये आखिरी सीरीज हो सकती है. बेशक, नागपुर वनडे से एक दिन पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से

इनकार कर दिया हो. मगर तमाम रिपोर्टों में जिस खबर का जिक्र है, उसका सच कुछ ऐसा ही है.

रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी सीरीज!

अब आप कहेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज आखिरी कैसे हुई? टीम इंडिया को अभी चैंपियंस ट्रॉफी भी तो खेलनी है, जो वनडे फॉर्मेट में ही खेली जाएगी. बेशक, रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी करेंगे मगर वो सीरीज ना होकर ICC टूर्नामेंट होगा, जहां कई सारी टीमें मैदान में होंगी. जबकि, हम सिर्फ वनडे सीरीज की बात कर रहे हैं. अब सवाल ये है कि हम ये कैसे कह सकते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा अपने करियर की आखिरी सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं?

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद करियर पर लगेगा विराम!

रिपोर्टों में कहा गया है कि BCCI ने रोहित शर्मा को सीधे शब्दों में ये बता दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वो अपने फ्यूचर की प्लानिंग कर लें. क्योंकि, टीम मैनेजमेंट अब उनसे आगे की सोच रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटेगी और उसे देखते हुए वो रोहित की जगह उन नए खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में है, जो अपनी बारी के इंतजार में बैठे हैं या जिन्हें अभी तक पूरी तरह से मौका नहीं मिला है. ऊपर से रोहित शर्मा की उम्र और फिटनेस भी, 2027 के वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया में उनके बने रहने की इजाजत नहीं देते, जो कि BCCI को एक नए कप्तान, एक नए खिलाड़ी को तलाशने और तराशने को मजबूर करता है.

रोहित जाएंगे तो ये खेलने आएंगे!

टीम इंडिया मैदान पर जितनी मजबूत दिखती है, उतनी ही ताकत उसकी बेंच स्ट्रेंथ में भी है. यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को अभी अपने वनडे डेब्यू का इंतजार है. संजू सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वनडे फॉर्मेट में पूरी तरह से आजमाया नहीं गया है. और, ये तभी संभव होगा जब टीम मैनेजमेंट रोहित से आगे की सोचेगा.

1,32,000 फैंस के सामने घरेलू मैदान पर खेलेंगे आखिरी मैच!

बहरहाल, इसे लेकर अभी आधिकारिक कुछ भी नहीं है. मगर पूरी आशंका यही है कि रोहित अपने करियर की आखिरी सीरीज खेलने जा रहे हैं. इसका मतलब है कि घरेलू मैदान पर वो अपना आखिरी मैच दुनिया के सबसे बड़े मैदान यानी कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेल सकते हैं. इस स्टेडियम की कुल क्षमता 1,32,000 फैंस की है. उन तमाम फैंस के लिए भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आखिरी मैच ऐतिहासिक पल बन सकता है. वो अपनी आंखों के सामने रोहित शर्मा को घरेलू मैदान पर करियर का आखिरी मैच खेलते देख सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rohit-sharma-will-play-the-last-series-of-career-132000/article-9581

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.