रोहित शर्मा का मूड होना चाहिए… इस इंटरनेशनल अंपायर ने बताया भारतीय कप्तान का ‘असली रूप’

Sports Desk

रोहित शर्मा को लेकर हाल के समय में कई सारी बातें हुईं. ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद हमने उन्हें रणजी ट्रॉफी में भी खेलते देखा. लेकिन, अब उन्हें लेकर एक इंटरनेशनल अंपायर मे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

रोहित शर्मा अभी लगातार चर्चा में बने हैं. हों भी क्यों ना, टीम इंडिया के कप्तान जो हैं. ऊपर से अब देश को लगातार दूसरा ICC खिताब जिताने की जिम्मेदारी भी उन पर है. रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. रोहित पिछले दिनों रणजी मुकाबला खेलने को लेकर भी सुर्खियों में रहे. लेकिन, फिलहाल भारतीय कप्तान पर एक इंटरनेशनल अंपायर ने टिप्पणी की है. उन्होंने बल्लेबाज रोहित शर्मा के असली रूप से रूबरू कराने की कोशिश की है. जिन अंपायर ने ऐसा किया है, उनके पास 115 इंटरनेशनल मैचों में खड़े रहने का तजुर्बा है और उनका नाम अनिल चौधरी है.

रोहित को मूड में होना चाहिए

अनिल चौधरी के RJ रौनक के पॉडकास्ट में रोहित शर्मा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. ऐसा उन्होंने प्रजेन्टर के सवाल पूछने पर किया. उनसे सवाल किया गया कि मौजूदा वक्त में वौ कौन सा बल्लेबाज है, जिसकी बैटिंग देखकर अंपायरिंग के दौरान उन्हें मजा आ जाता. अनिल चौधरी ने इस पर झट से रोहित शर्मा का नाम लिया. उन्होंने कहा कि रोहित को बस मूड में होना चाहिए.

रोहित दिलाते हैं मोहम्मद रफी की याद- अनिल चौधरी

भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने आगे कहा कि रोहित शर्मा जब बैटिंग करते हैं, वो उन्हें मोहम्मद रफी की याद दिलाते हैं. उन्हें बल्लेबाजी करते देख मोहम्मद रफी के गाने को सनने जैसा एहसास होता है. हालांकि, ऐसा तभी संभव है जब वो मूड में हो. उन्हें लय में बल्लेबाजी करते देखकर वाकई मजा आ जाता है. अनिल चौधरी ने कहा कि रोहित से बेहतर बैटिंग कोई नहीं कर सकता.

रोहित जैसा कोई नहीं

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर उनकी एक से बढ़कर एक बेमिसाल पारियों से भरा पड़ा है. व्हाइट बॉल क्रिकेट में किसी बल्लेबाज के बल्ले से निकले सबसे बड़े स्कोर के आंकड़े अगर आप खंगालेंगे तो वहां रोहित शर्मा टॉप पर बैठे दिखाई देंगे. कौन भूल सकता है 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली उनकी 264 रन की पारी को जो आज 11 साल बाद भी वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है और शायद आगे भी कई सालों तक रहे. वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज एक दोहरा शतक जमाकर खुश होते हैं. लेकिन, रोहित शर्मा ने उस कारनामें को इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बार किया है. अब ऐसे बल्लेबाज का मुरीद भला कौन ना हो. अंपायर अनिल चौधरी भी रोहित शर्मा के उसी रूप के फैन हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रोहित शर्मा का मूड होना चाहिए… इस इंटरनेशनल अंपायर ने बताया भारतीय कप्तान का ‘असली रूप’

Sports Desk

रोहित शर्मा अभी लगातार चर्चा में बने हैं. हों भी क्यों ना, टीम इंडिया के कप्तान जो हैं. ऊपर से अब देश को लगातार दूसरा ICC खिताब जिताने की जिम्मेदारी भी उन पर है. रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. रोहित पिछले दिनों रणजी मुकाबला खेलने को लेकर भी सुर्खियों में रहे. लेकिन, फिलहाल भारतीय कप्तान पर एक इंटरनेशनल अंपायर ने टिप्पणी की है. उन्होंने बल्लेबाज रोहित शर्मा के असली रूप से रूबरू कराने की कोशिश की है. जिन अंपायर ने ऐसा किया है, उनके पास 115 इंटरनेशनल मैचों में खड़े रहने का तजुर्बा है और उनका नाम अनिल चौधरी है.

रोहित को मूड में होना चाहिए

अनिल चौधरी के RJ रौनक के पॉडकास्ट में रोहित शर्मा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. ऐसा उन्होंने प्रजेन्टर के सवाल पूछने पर किया. उनसे सवाल किया गया कि मौजूदा वक्त में वौ कौन सा बल्लेबाज है, जिसकी बैटिंग देखकर अंपायरिंग के दौरान उन्हें मजा आ जाता. अनिल चौधरी ने इस पर झट से रोहित शर्मा का नाम लिया. उन्होंने कहा कि रोहित को बस मूड में होना चाहिए.

रोहित दिलाते हैं मोहम्मद रफी की याद- अनिल चौधरी

भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने आगे कहा कि रोहित शर्मा जब बैटिंग करते हैं, वो उन्हें मोहम्मद रफी की याद दिलाते हैं. उन्हें बल्लेबाजी करते देख मोहम्मद रफी के गाने को सनने जैसा एहसास होता है. हालांकि, ऐसा तभी संभव है जब वो मूड में हो. उन्हें लय में बल्लेबाजी करते देखकर वाकई मजा आ जाता है. अनिल चौधरी ने कहा कि रोहित से बेहतर बैटिंग कोई नहीं कर सकता.

रोहित जैसा कोई नहीं

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर उनकी एक से बढ़कर एक बेमिसाल पारियों से भरा पड़ा है. व्हाइट बॉल क्रिकेट में किसी बल्लेबाज के बल्ले से निकले सबसे बड़े स्कोर के आंकड़े अगर आप खंगालेंगे तो वहां रोहित शर्मा टॉप पर बैठे दिखाई देंगे. कौन भूल सकता है 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली उनकी 264 रन की पारी को जो आज 11 साल बाद भी वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है और शायद आगे भी कई सालों तक रहे. वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज एक दोहरा शतक जमाकर खुश होते हैं. लेकिन, रोहित शर्मा ने उस कारनामें को इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बार किया है. अब ऐसे बल्लेबाज का मुरीद भला कौन ना हो. अंपायर अनिल चौधरी भी रोहित शर्मा के उसी रूप के फैन हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rohit-sharmas-mood-should-be%E2%80%A6-this-international-umpire-told-the/article-8718

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.