हार से हंगामा...मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया का वीजा तैयार, BCCI को सिर्फ 1 लेटर का इंतजार

Sports Desk

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेजे जाने की पूरी तैयारी हो चुकी है. भारत को दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा खुले हैं. रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा तैयार कर रखा है इंतजार बस एनसीए की फिटनेस रिपोर्ट का है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में भारत को मिली हार से हर तरफ हंगामा मच गया है. महज 3 दिन में टीम इंडिया ने पिंक बॉल टेस्ट में घुटने टेक दिए. कप्तान रोहित शर्मा ने 10 विकेट की करारी हार के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के वापसी के संकेत दिए थे. अब खबर है कि यह धुरंधर जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट लेने वाला है. बीसीसीआई ने उनका वीजा तैयार कर रखा है, इंतजार एनसीए की रिपोर्ट का है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) से मंजूरी का इंतजार कर रहा है. रिपोर्ट के बाद ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी तीन टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकेगा. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद चोट के कारण से वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. चोट से रिकवर होने के बाद शमी ने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में बंगाल के लिए वापसी की. मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की शानदार जीत में सात विकेट लिए. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों में आठ विकेट लिए.

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज काफी कठिन है और शमी के बिना बुमराह पर प्रदर्शन का भारी दबाव है. सिराज और हर्षित राणा ने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया और 295 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन दूसरे टेस्ट में वे उतने प्रभावी नहीं दिखे. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने शमी के ऑस्ट्रेलिया जाने की सभी तैयारियां कर ली हैं. उनका वीजा भी तैयार कर लिया गया है और फिट घोषित होते ही उन्हें जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा.

एक BCCI अधिकारी ने कहा, “BCCI चयन समिति शमी की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वह फिटनेस टेस्ट देने के लिए बेंगलुरु गए थे. उन्होंने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 में भी खेला जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. उनका किट भी तैयार है. हम सिर्फ NCA की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं.”

एडिलेड टेस्ट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी मोहम्मद शमी के वापसी को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा, मोहम्मद शमी हमारे सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं. उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा ही खुले हैं. हमें बस उनकी फिटनेस को लेकर चिंता है. वो जब भी मैच फिट होंगे टीम में शामिल कर लिया जाएगा. हम नहीं चाहते जल्दी वापसी की वजह से उनकी चोट और बिगड़ जाए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2024 By दैनिक जागरण

हार से हंगामा...मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया का वीजा तैयार, BCCI को सिर्फ 1 लेटर का इंतजार

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में भारत को मिली हार से हर तरफ हंगामा मच गया है. महज 3 दिन में टीम इंडिया ने पिंक बॉल टेस्ट में घुटने टेक दिए. कप्तान रोहित शर्मा ने 10 विकेट की करारी हार के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के वापसी के संकेत दिए थे. अब खबर है कि यह धुरंधर जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट लेने वाला है. बीसीसीआई ने उनका वीजा तैयार कर रखा है, इंतजार एनसीए की रिपोर्ट का है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) से मंजूरी का इंतजार कर रहा है. रिपोर्ट के बाद ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी तीन टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकेगा. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद चोट के कारण से वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. चोट से रिकवर होने के बाद शमी ने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में बंगाल के लिए वापसी की. मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की शानदार जीत में सात विकेट लिए. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों में आठ विकेट लिए.

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज काफी कठिन है और शमी के बिना बुमराह पर प्रदर्शन का भारी दबाव है. सिराज और हर्षित राणा ने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया और 295 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन दूसरे टेस्ट में वे उतने प्रभावी नहीं दिखे. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने शमी के ऑस्ट्रेलिया जाने की सभी तैयारियां कर ली हैं. उनका वीजा भी तैयार कर लिया गया है और फिट घोषित होते ही उन्हें जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा.

एक BCCI अधिकारी ने कहा, “BCCI चयन समिति शमी की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वह फिटनेस टेस्ट देने के लिए बेंगलुरु गए थे. उन्होंने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 में भी खेला जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. उनका किट भी तैयार है. हम सिर्फ NCA की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं.”

एडिलेड टेस्ट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी मोहम्मद शमी के वापसी को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा, मोहम्मद शमी हमारे सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं. उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा ही खुले हैं. हमें बस उनकी फिटनेस को लेकर चिंता है. वो जब भी मैच फिट होंगे टीम में शामिल कर लिया जाएगा. हम नहीं चाहते जल्दी वापसी की वजह से उनकी चोट और बिगड़ जाए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ruckus-due-to-defeat-mohammed-shamis-visa-to-australia-is/article-4999

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.