भारतीय टीम के चयन पर बवाल, BCCI सचिव को सख्ती से पेश आने की सलाह? अजीत अगरकर पर गिर सकती है गाज

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर बहुत दबाव में होंगे. बहुत जल्द चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड घोषित किया जाना है.

भारतीय क्रिकेट टीम किस हाल में है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने आखिरी 8 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है. पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहला देश बना जिसने टीम इंडिया को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो. अब ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 3-1 से जीत लिया है. इस बीच BCCI में जय शाह की जगह फिलहाल सचिव पद का कार्यभार संभाल रहे देवजीत सैकिया को सलाह दी गई है कि वो खराब प्रदर्शन के बीच नई टीम चुने जाने को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत को सख्त आदेश जारी करें.

बताते चलें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ही आलोचनाओं में घिरे हुए थे. कोहली ने पर्थ टेस्ट में 100 रनों की शतकीय पारी जरूर खेली, इसके बावजूद वो पूरी सीरीज में सिर्फ 190 रन ही बना सके. रोहित शर्मा का हाल उनसे भी बुरा रहा क्योंकि उन्होंने 5 पारियों में मात्र 31 रन बनाए. कप्तान रोहित की फॉर्म इतनी खराब है कि सितंबर से लेकर अब तक खेले 8 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 164 रन निकले हैं. नतीजन दबाव में आकर उन्हें सिडनी टेस्ट से खुद को ड्रॉप करना पड़ गया था.

12 जनवरी को BCCI की स्पेशल जनरल मीटिंग होने वाली है. उससे पहले एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए एक पूर्व BCCI अधिकारी ने कहा, "बहुत गलत संदेश जा रहा है. BCCI को पूरे देशभर में क्रिकेट को आगे बढ़ाना है और यह आगे बढ़ता हुआ दिखना भी चाहिए. अब समय आ गया है कि खिलाड़ियों को सख्त संदेश दिया जाए कि कोई प्लेयर इस खेल से ऊपर नहीं है. अब आवश्यकता है एक नई टीम के चयन की. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर हैं और नए BCCI सचिव को अगरकर को कॉल करके सख्त संदेश देना चाहिए."

भारत की अगली सीरीज

भारतीय टीम को साल 2025 में पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है. इंग्लैंड टीम का भारत दौरा 22 जनवरी से शुरू होगा और दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. इस व्हाइट बॉल सीरीज के माध्यम से टीम इंडिया अपनी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियों को दुरुस्त कर सकती है, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2025 By दैनिक जागरण

भारतीय टीम के चयन पर बवाल, BCCI सचिव को सख्ती से पेश आने की सलाह? अजीत अगरकर पर गिर सकती है गाज

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम किस हाल में है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने आखिरी 8 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है. पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहला देश बना जिसने टीम इंडिया को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो. अब ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 3-1 से जीत लिया है. इस बीच BCCI में जय शाह की जगह फिलहाल सचिव पद का कार्यभार संभाल रहे देवजीत सैकिया को सलाह दी गई है कि वो खराब प्रदर्शन के बीच नई टीम चुने जाने को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत को सख्त आदेश जारी करें.

बताते चलें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ही आलोचनाओं में घिरे हुए थे. कोहली ने पर्थ टेस्ट में 100 रनों की शतकीय पारी जरूर खेली, इसके बावजूद वो पूरी सीरीज में सिर्फ 190 रन ही बना सके. रोहित शर्मा का हाल उनसे भी बुरा रहा क्योंकि उन्होंने 5 पारियों में मात्र 31 रन बनाए. कप्तान रोहित की फॉर्म इतनी खराब है कि सितंबर से लेकर अब तक खेले 8 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 164 रन निकले हैं. नतीजन दबाव में आकर उन्हें सिडनी टेस्ट से खुद को ड्रॉप करना पड़ गया था.

12 जनवरी को BCCI की स्पेशल जनरल मीटिंग होने वाली है. उससे पहले एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए एक पूर्व BCCI अधिकारी ने कहा, "बहुत गलत संदेश जा रहा है. BCCI को पूरे देशभर में क्रिकेट को आगे बढ़ाना है और यह आगे बढ़ता हुआ दिखना भी चाहिए. अब समय आ गया है कि खिलाड़ियों को सख्त संदेश दिया जाए कि कोई प्लेयर इस खेल से ऊपर नहीं है. अब आवश्यकता है एक नई टीम के चयन की. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर हैं और नए BCCI सचिव को अगरकर को कॉल करके सख्त संदेश देना चाहिए."

भारत की अगली सीरीज

भारतीय टीम को साल 2025 में पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है. इंग्लैंड टीम का भारत दौरा 22 जनवरी से शुरू होगा और दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. इस व्हाइट बॉल सीरीज के माध्यम से टीम इंडिया अपनी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियों को दुरुस्त कर सकती है, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ruckus-over-selection-of-indian-team-advice-to-bcci-secretary/article-7250

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.