- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई: सानिया चंडोक के साथ मुंबई में निजी समारोह
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई: सानिया चंडोक के साथ मुंबई में निजी समारोह
Sports
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (25) ने बुधवार को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ सगाई कर ली। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों परिवारों ने सगाई की खबर को बेहद निजी रखा और किसी तरह की सार्वजनिक घोषणा नहीं की।
सगाई समारोह में सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे।
अर्जुन तेंदुलकर: क्रिकेट करियर
अर्जुन एक फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और IPL में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। 2018 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन ने मुंबई और गोवा की टीमों से खेलते हुए कई शानदार प्रदर्शन किए हैं, जिनमें रणजी मैच में शतक भी शामिल है।
सानिया चंडोक: लाइमलाइट से दूर, बिजनेस में सक्रिय
सानिया एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे मुंबई में स्थित Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह वेंचर 2022 में शुरू हुआ था और पेट-केयर, ग्रूमिंग और संबंधित प्रोडक्ट्स की सेवाएं प्रदान करता है।
सानिया का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है। उनके दादा इकबाल किशन घई ने क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड की शुरुआत की थी और मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल बनवाया। उनके पिता रवि घई ने बिजनेस को मिडिल ईस्ट समेत अन्य देशों तक फैलाया। इसके अलावा ब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड भी परिवार के पास है।
पारिवारिक और पेशेवर मिलन
सगाई के इस निजी समारोह में दोनों परिवारों के लोग शामिल थे। अर्जुन और सानिया की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है, जहां उनकी सगाई की फोटो वायरल हो रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए