साइना नेहवाल और पी. कश्यप का 7 साल पुराना रिश्ता टूटा: इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, बोलीं- अब अलग राह पर चलेंगे

Sports

भारत की बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने अपने पति और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलगाव की घोषणा कर दी है।

रविवार रात करीब 11 बजे साइना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर यह भावुक खबर दी।

उन्होंने लिखा,

“बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। ज़िंदगी कभी-कभी हमें अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ बिताए हर पल के लिए आभारी हूं और आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

 untitled-design-2025-07-14t023416416_1752440600

2007 में शुरू हुआ रिश्ता, 2018 में शादी

  • साइना और कश्यप की मुलाकात 2005 में हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में हुई थी।

  • 2007 में दोनों के बीच रिलेशनशिप शुरू हुआ, जिसे उन्होंने कई वर्षों तक प्राइवेट रखा।

  • 14 दिसंबर 2018 को उन्होंने लव मैरिज की और 16 दिसंबर को हैदराबाद के नोवोटेल होटल में भव्य रिसेप्शन दिया।

इस रिसेप्शन में खेल और फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। साइना ने फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नीले रंग का लहंगा पहना था, वहीं कश्यप ने नीली शेरवानी पहनी थी।

साइना नेहवाल: भारत की बैडमिंटन क्वीन

  • हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा।

  • वे वर्ल्ड नंबर-1 बनने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

  • साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते।

  • उन्होंने 2008 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप और 2009 में BWF सुपर सीरीज जीती थी।

  • साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया।

पी. कश्यप: कॉमनवेल्थ गोल्ड और ओलंपिक क्वार्टर तक का सफर

  • हैदराबाद के रहने वाले कश्यप, 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने।

  • वे 2012 के लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे और यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।

  • 2013 में उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया, जो उनके करियर की सबसे ऊंची रैंक थी।

  • हालांकि, बाद के वर्षों में लगातार चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया।

“सम्मान के साथ अलग हुए हैं”

साइना ने अपने पोस्ट में किसी तरह के मतभेद की बात नहीं की। उनके शब्दों में साफ झलकता है कि यह फैसला आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से निजता का सम्मान करने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

साइना नेहवाल और पी. कश्यप का 7 साल पुराना रिश्ता टूटा: इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, बोलीं- अब अलग राह पर चलेंगे

Sports

रविवार रात करीब 11 बजे साइना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर यह भावुक खबर दी।

उन्होंने लिखा,

“बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। ज़िंदगी कभी-कभी हमें अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ बिताए हर पल के लिए आभारी हूं और आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

 untitled-design-2025-07-14t023416416_1752440600

2007 में शुरू हुआ रिश्ता, 2018 में शादी

  • साइना और कश्यप की मुलाकात 2005 में हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में हुई थी।

  • 2007 में दोनों के बीच रिलेशनशिप शुरू हुआ, जिसे उन्होंने कई वर्षों तक प्राइवेट रखा।

  • 14 दिसंबर 2018 को उन्होंने लव मैरिज की और 16 दिसंबर को हैदराबाद के नोवोटेल होटल में भव्य रिसेप्शन दिया।

इस रिसेप्शन में खेल और फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। साइना ने फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नीले रंग का लहंगा पहना था, वहीं कश्यप ने नीली शेरवानी पहनी थी।

साइना नेहवाल: भारत की बैडमिंटन क्वीन

  • हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा।

  • वे वर्ल्ड नंबर-1 बनने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

  • साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते।

  • उन्होंने 2008 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप और 2009 में BWF सुपर सीरीज जीती थी।

  • साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया।

पी. कश्यप: कॉमनवेल्थ गोल्ड और ओलंपिक क्वार्टर तक का सफर

  • हैदराबाद के रहने वाले कश्यप, 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने।

  • वे 2012 के लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे और यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।

  • 2013 में उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया, जो उनके करियर की सबसे ऊंची रैंक थी।

  • हालांकि, बाद के वर्षों में लगातार चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया।

“सम्मान के साथ अलग हुए हैं”

साइना ने अपने पोस्ट में किसी तरह के मतभेद की बात नहीं की। उनके शब्दों में साफ झलकता है कि यह फैसला आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से निजता का सम्मान करने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/saina-nehwal-and-p-kashyaps-7-year-old-relationship-broke-the-information/article-27604

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.