- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- छह साल बाद CAB अध्यक्ष बने सौरव गांगुली, ईडन गार्डन्स की क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य
छह साल बाद CAB अध्यक्ष बने सौरव गांगुली, ईडन गार्डन्स की क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य
Sports
कोलकाता में हुई क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की 94वीं वार्षिक बैठक में सौरव गांगुली को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
यह उनका छठा साल नहीं, बल्कि दूसरी बार CAB अध्यक्ष बनने का अवसर है। गांगुली ने अपने कार्यकाल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ाकर 1 लाख तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल इसकी क्षमता 68 हजार है। उनके मुताबिक यह काम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शुरू किया जाएगा।
गांगुली का प्रशासनिक सफर
गांगुली पहले 2015-2019 तक CAB अध्यक्ष रहे, इसके बाद 2019 से 2022 तक BCCI के अध्यक्ष रहे। ICC में वह 2021 में मेन्स क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष भी बने, अनिल कुंबले की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
गांगुली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) का भी हिस्सा रहे, जिसमें सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे। 2017 में उन्होंने रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच चुनने में योगदान दिया।
फ्रेंचाइजी और कोचिंग की भूमिका
हाल ही में गांगुली SA20 के चौथे सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच बने। IPL में वह दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर भी रह चुके हैं।
गांगुली का शानदार क्रिकेट करियर
सौरव गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और 1996 में लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने 113 टेस्ट में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। उनके करियर में टेस्ट में 16 और वनडे में 22 शतक शामिल हैं। वनडे में उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा, जो उन्होंने 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
गांगुली 2000 में भारत के कप्तान बने। उनकी कप्तानी में टीम ने विदेशों में कई ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीते और 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया। 2002 में उन्होंने लॉर्ड्स में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती। उन्होंने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए