हार के साथ शरत कमल ने टेबल टेनिस को कहा अलविदा

Sports Desk

दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर शनिवार को डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ खत्म हो गया।

भारतीय टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर शनिवार को समाप्त हो गया। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन स्नेहित सुरवज्जुला के हाथों हार के साथ उन्होंने पेशेवर खेल को अलविदा कह दिया। वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले स्नेहित ने शरत को 11-9, 11-8, 11-9 से हराया।

हालांकि, संन्यास से पहले शरत ने मिस्र के उमर अस्सार के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेला, जिसमें दर्शकों को उनके उत्कृष्ट खेल का आखिरी झलक देखने को मिली। अपनी विदाई स्पीच में शरत ने कहा उन्हें महसूस हुआ कि अब समय आ गया है कि मैं खेल के दूसरे पक्ष में योगदान दूं। 42 साल के शरत अब प्रशासनिक भूमिका निभाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अब वह खेल के एक प्रशासक, कोच, मेंटर या वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। 

मानव ठक्कर ने रचा इतिहास

इस टूर्नामेंट में 24 वर्षीय मानव ठक्कर ने भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। वह डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पहले जर्मनी के आंद्रे बर्टेल्समेयर को 10-12, 12-10, 15-13, 6-11, 11-5 से हराया और फिर ओलंपिक पदक विजेता दक्षिण कोरिया के लिम जोंग-हून को 5-11, 12-10, 3-11, 11-6, 11-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

स्नेहित सुरवज्जुला का सफर समाप्त

दूसरी ओर, स्नेहित सुरवज्जुला का सफर सेमीफाइनल में फ्रांस के थिबॉल्ट पोरेट से 11-4, 6-11, 11-7, 11-6 से हार के साथ समाप्त हो गया। दिन का समापन रोमांचक युगल मुकाबलों के साथ हुआ। पुरुष युगल फाइनल में दक्षिण कोरिया के लिम जोंग-हून और एन जे-ह्युन की जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त तोमोकाजू हरिमोटो और सोरा मत्सुशिमा को 11-4, 11-13, 11-2, 11-3 से हराकर खिताब जीता। वहीं, महिला युगल में जापान की मिवा हरिमोटो और मियू किहारा ने शिन यू-बिन और रयू हन्ना को 9-11, 11-9, 13-11, 12-14, 11-5 से पराजित किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

हार के साथ शरत कमल ने टेबल टेनिस को कहा अलविदा

Sports Desk

भारतीय टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर शनिवार को समाप्त हो गया। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन स्नेहित सुरवज्जुला के हाथों हार के साथ उन्होंने पेशेवर खेल को अलविदा कह दिया। वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले स्नेहित ने शरत को 11-9, 11-8, 11-9 से हराया।

हालांकि, संन्यास से पहले शरत ने मिस्र के उमर अस्सार के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेला, जिसमें दर्शकों को उनके उत्कृष्ट खेल का आखिरी झलक देखने को मिली। अपनी विदाई स्पीच में शरत ने कहा उन्हें महसूस हुआ कि अब समय आ गया है कि मैं खेल के दूसरे पक्ष में योगदान दूं। 42 साल के शरत अब प्रशासनिक भूमिका निभाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अब वह खेल के एक प्रशासक, कोच, मेंटर या वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। 

मानव ठक्कर ने रचा इतिहास

इस टूर्नामेंट में 24 वर्षीय मानव ठक्कर ने भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। वह डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पहले जर्मनी के आंद्रे बर्टेल्समेयर को 10-12, 12-10, 15-13, 6-11, 11-5 से हराया और फिर ओलंपिक पदक विजेता दक्षिण कोरिया के लिम जोंग-हून को 5-11, 12-10, 3-11, 11-6, 11-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

स्नेहित सुरवज्जुला का सफर समाप्त

दूसरी ओर, स्नेहित सुरवज्जुला का सफर सेमीफाइनल में फ्रांस के थिबॉल्ट पोरेट से 11-4, 6-11, 11-7, 11-6 से हार के साथ समाप्त हो गया। दिन का समापन रोमांचक युगल मुकाबलों के साथ हुआ। पुरुष युगल फाइनल में दक्षिण कोरिया के लिम जोंग-हून और एन जे-ह्युन की जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त तोमोकाजू हरिमोटो और सोरा मत्सुशिमा को 11-4, 11-13, 11-2, 11-3 से हराकर खिताब जीता। वहीं, महिला युगल में जापान की मिवा हरिमोटो और मियू किहारा ने शिन यू-बिन और रयू हन्ना को 9-11, 11-9, 13-11, 12-14, 11-5 से पराजित किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/sharat-kamal-said-goodbye-to-table-tennis-with-defeat/article-16001

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.