शार्दुल ठाकुर ने 6 गेंदों में ऐसे पलटा मैच, मुंबई इंडियंस के मुंह से छीन ली जीत

Sports Desk

आईपीएल-2025 में 4 मार्च को खेले गए मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में LSG के एक गेंदबाज ने केवल 7 रन देकर मैच का नक्शा ही पलट दिया. जबकि इस खिलाड़ी को इस सीजन की नीलामी के दौरान किसी ने भी नहीं खरीदा था.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया. सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी टीम के काम नहीं आई. LSG के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 191 रन पर ही रोक दिया. लखनऊ की इस जीत में उस खिलाड़ी का अहम योगदान है, जिसे ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. उस खिलाड़ी ने 19वें ओवर में केवल 7 रन देकर मैच का नक्शा ही बदल दिया. ये खिलाड़ी हैं शार्दुल ठाकुर.

19वें ओवर मेंक्या हुआ?

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान आखिरी के 2 ओवर में MI को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे. कप्तान ऋषभ पंत ने 19वां ओवर शार्दुल ठाकुर को थमाया. उन्होंने उस ओवर में केवल 7 रन दिए, जिससे मैच का नक्शा ही पलट गया और जीत लखनऊ की झोली में आकर गिर गई. उन्होंने 19वें ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों को कोई चौका या छक्का जड़ने का मौका नहीं दिया. 19वें ओवर में ही तिलक वर्मा रिटायर आउट हुए. उन्हें मिचेल सैंटनर ने रिप्लेस किया. तिलक ने 23 गेंद पर 25 रन बनाए. शार्दुल ठाकुर ने इस सीजन में 4 मैचों में कुल 7 विकेट चटकाए हैं. शार्दुल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट चटकाकर सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया था.

हार्दिक और तिलक को बांधकर रखा

अंतिम 12 बॉल में मुंबई इंडियंस को 29 रनों की दरकार थी, जबकि उसके हाथ में 6 विकेट बचे हुए थे और कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद थे. लेकिन शार्दुल ने गेंदबाजी में अपने मिश्रण से हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा को छकाना शुरू किया. इससे उन्होंने ओवर में सिर्फ 7 ही रन दिए और मैच के आखिरी ओवर में आवेश खान को बचाने के लिए 22 रन दिए. आवेश खान ओवर की पहली गेंद पर भले छक्का खा गए लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने सटीक यॉर्कर्स पर हार्दिक को दोबारा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

19वें ओवर के कमाल से पहले भी शार्दुल ने टीम को शुरुआत में ही सफलता दिला दी थी. इस दिग्गज भारतीय पेसर ने पारी के तीसरे ओवर में ही ओपनर रायन रिकल्टन का विकेट हासिल कर लिया था. इसके कारण मुंबई की टीम ने सिर्फ 17 रन तक ही अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके चलते बाद में आए बल्लेबाजों पर भी दबाव रहा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

शार्दुल ठाकुर ने 6 गेंदों में ऐसे पलटा मैच, मुंबई इंडियंस के मुंह से छीन ली जीत

Sports Desk

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया. सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी टीम के काम नहीं आई. LSG के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 191 रन पर ही रोक दिया. लखनऊ की इस जीत में उस खिलाड़ी का अहम योगदान है, जिसे ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. उस खिलाड़ी ने 19वें ओवर में केवल 7 रन देकर मैच का नक्शा ही बदल दिया. ये खिलाड़ी हैं शार्दुल ठाकुर.

19वें ओवर मेंक्या हुआ?

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान आखिरी के 2 ओवर में MI को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे. कप्तान ऋषभ पंत ने 19वां ओवर शार्दुल ठाकुर को थमाया. उन्होंने उस ओवर में केवल 7 रन दिए, जिससे मैच का नक्शा ही पलट गया और जीत लखनऊ की झोली में आकर गिर गई. उन्होंने 19वें ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों को कोई चौका या छक्का जड़ने का मौका नहीं दिया. 19वें ओवर में ही तिलक वर्मा रिटायर आउट हुए. उन्हें मिचेल सैंटनर ने रिप्लेस किया. तिलक ने 23 गेंद पर 25 रन बनाए. शार्दुल ठाकुर ने इस सीजन में 4 मैचों में कुल 7 विकेट चटकाए हैं. शार्दुल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट चटकाकर सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया था.

हार्दिक और तिलक को बांधकर रखा

अंतिम 12 बॉल में मुंबई इंडियंस को 29 रनों की दरकार थी, जबकि उसके हाथ में 6 विकेट बचे हुए थे और कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद थे. लेकिन शार्दुल ने गेंदबाजी में अपने मिश्रण से हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा को छकाना शुरू किया. इससे उन्होंने ओवर में सिर्फ 7 ही रन दिए और मैच के आखिरी ओवर में आवेश खान को बचाने के लिए 22 रन दिए. आवेश खान ओवर की पहली गेंद पर भले छक्का खा गए लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने सटीक यॉर्कर्स पर हार्दिक को दोबारा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

19वें ओवर के कमाल से पहले भी शार्दुल ने टीम को शुरुआत में ही सफलता दिला दी थी. इस दिग्गज भारतीय पेसर ने पारी के तीसरे ओवर में ही ओपनर रायन रिकल्टन का विकेट हासिल कर लिया था. इसके कारण मुंबई की टीम ने सिर्फ 17 रन तक ही अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके चलते बाद में आए बल्लेबाजों पर भी दबाव रहा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/shardul-thakur-snatched-such-a-reversal-match-in-6-balls/article-16772

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.