- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- शिखर धवन फिर रचाएंगे शादी, आयरलैंड की सोफी शाइन से बंधेंगे सात फेरों में
शिखर धवन फिर रचाएंगे शादी, आयरलैंड की सोफी शाइन से बंधेंगे सात फेरों में
स्पोर्ट्स डेस्क
संगीत नाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, दिल्ली-NCR में होने वाली शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक बार फिर निजी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। 40 वर्ष की उम्र में धवन दूसरी बार घोड़ी चढ़ेंगे। उनकी होने वाली पत्नी सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और फिलहाल अबू धाबी में कार्यरत हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
गुरुवार, 19 फरवरी को शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगीत नाइट की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “संगीत नाइट… ऑलमोस्ट धवन फैमिली।” इन तस्वीरों में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ खुशियों का माहौल साफ नजर आ रहा है।
धवन ने इससे पहले जनवरी में सोफी शाइन के साथ अपनी सगाई की आधिकारिक पुष्टि की थी। उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि एक जैसी मुस्कान और सपनों के साथ उन्होंने हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला किया है। इस पोस्ट के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
दिल्ली-NCR में हो सकती है शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी दिल्ली-NCR में होने की संभावना है। इस शादी में क्रिकेट जगत और बॉलीवुड से कई नामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। तैयारियां पहले से ही जोरों पर हैं और इसे एक भव्य समारोह बनाने की योजना है।
कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन का जन्म आयरलैंड में हुआ है। उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं पूरी की और कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई के बाद लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। प्रोफेशनल तौर पर वह पहले प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुकी हैं। वर्तमान में वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
इसके अलावा सोफी, शिखर धवन की सामाजिक पहल शिखर धवन फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं और इसकी समाजसेवी शाखा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। क्रिकेटरों से जुड़ी आम ग्लैमर प्रोफाइल से अलग, सोफी का प्रोफेशनल और अकादमिक बैकग्राउंड उन्हें खास बनाता है।
संगीत की तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट प्रेमी धवन को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
----
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए