बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच आई चौंकाने वाली खबर, दिग्गज खिलाड़ी फिर बनेगा कप्तान

Sports Desk

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के बीच ऑस्ट्रेलियन टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। श्रीलंका दौरे से पहले टीम का कप्तान बदला जा सकता है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दोनों टीमों का 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में आमना-सामना हो रहा है। 4 टेस्ट मैच अब तक इस सीरीज के खेले जा चुके हैं और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में BGT का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। सिडनी टेस्ट मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। भारत अगर इस मैच में हार जाता है तो टीम इंडिया का WTC फाइनल खेलने का सपना टूट जाएगा जबकि ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, भारत को WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए सिडनी टेस्ट हर हाल में जीतना होगा और श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की दोनों मैचों में हार की दुआ करनी होगी। इस अगर-मगर के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है।

कप्तानी में बड़े बदलाव की संभावना

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को जनवरी-फरवरी में श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। खबर आ रही है कि इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी में बड़ा बदलाव हो सकता है। पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। कोड स्पोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी।

स्मिथ को मिल सकती है कमान

बता दें, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 29 जनवरी और 10 फरवरी के बीच होने वाली श्रीलंका टेस्ट सीरीज को छोड़ने की संभावना के संकेत दिए हैं, क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। स्टार तेज गेंदबाज, जिनकी पत्नी बेकी इस महीने के अंत में बच्चे को जन्म देने वाली हैं, ने इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अपने परिवार के साथ रहने को प्राथमिकता देने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे में बहुत ज्यादा संभावना बन रही हैं कि स्मिथ को लंबे समय बाद टेस्ट टीम की कमान दी जा सकती है। साल 2018 में बॉल टेम्परिंग के कारण 1 साल का बैन झेलने वाले स्मिथ आखिरी बार 2022-23 में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। अब लगभग 2 साल के बाद उनके कप्तान बनने की संभावना बन रही है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच आई चौंकाने वाली खबर, दिग्गज खिलाड़ी फिर बनेगा कप्तान

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दोनों टीमों का 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में आमना-सामना हो रहा है। 4 टेस्ट मैच अब तक इस सीरीज के खेले जा चुके हैं और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में BGT का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। सिडनी टेस्ट मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। भारत अगर इस मैच में हार जाता है तो टीम इंडिया का WTC फाइनल खेलने का सपना टूट जाएगा जबकि ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, भारत को WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए सिडनी टेस्ट हर हाल में जीतना होगा और श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की दोनों मैचों में हार की दुआ करनी होगी। इस अगर-मगर के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है।

कप्तानी में बड़े बदलाव की संभावना

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को जनवरी-फरवरी में श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। खबर आ रही है कि इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी में बड़ा बदलाव हो सकता है। पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। कोड स्पोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी।

स्मिथ को मिल सकती है कमान

बता दें, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 29 जनवरी और 10 फरवरी के बीच होने वाली श्रीलंका टेस्ट सीरीज को छोड़ने की संभावना के संकेत दिए हैं, क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। स्टार तेज गेंदबाज, जिनकी पत्नी बेकी इस महीने के अंत में बच्चे को जन्म देने वाली हैं, ने इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अपने परिवार के साथ रहने को प्राथमिकता देने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे में बहुत ज्यादा संभावना बन रही हैं कि स्मिथ को लंबे समय बाद टेस्ट टीम की कमान दी जा सकती है। साल 2018 में बॉल टेम्परिंग के कारण 1 साल का बैन झेलने वाले स्मिथ आखिरी बार 2022-23 में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। अब लगभग 2 साल के बाद उनके कप्तान बनने की संभावना बन रही है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/shocking-news-came-amid-border-gavaskar-trophy-veteran-player-will/article-6835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.