श्रेयस अय्यर इस मामले में बने नंबर 1 भारतीय, चैंपियंस ट्रॉफी में दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर ने जो करके दिखाया, उसने व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम के अंदर उनकी जगह को हमेशा के लिए सॉलिड करने का काम किया है. अय्यर अब नंबर 4 पर टीम इंडिया की रीढ़ बन गए हैं.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा थे, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या भी थे. मगर इन सारे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारत के चैंपियन बनने की स्क्रिप्ट में श्रेयस अय्यर ने अपना पन्ना जोड़ा. उन्होंने अपने बल्ले से जो किया, उस मामले में वो टूर्नामेंट में नंबर वन बल्लेबाज बने. दुनिया रो-को यानी रोहित-कोहली का दम भरती रही और श्रेयस अय्यर अपनी बैटिंग से चुपचाप भारतीय टीम के सबसे बड़े सवाल का जवाब बनते दिखे. यहां सबसे बड़े सवाल से मतलब टीम इंडिया में नंबर 4 की पोजिशन से है. वनडे फॉर्मेट में इस नंबर पर श्रेयस अय्यर अब भारतीय टीम की रीढ़ बन चुके हैं, ये बात चैंपियंस ट्रॉफी में किए उनके प्रदर्शन से साफ हो चुकी है.

सबसे ज्यादा रन बनाने में श्रेयस अय्यर नंबर 1 भारतीय

श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले 5 मैचों में 48.60 की औसत से 243 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 16 चौके लगाए. ये सभी रन श्रेयस अय्यर ने नंबर 4 की पोजिशन पर खेलते हुए बनाए. इस दमदार प्रदर्शन के साथ वो टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. यानी, रनों के मामले में वो चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज रहे.

जब-जब लड़खड़ाई भारतीय पारी, अय्यर ने आकर संभाला- अजय जडेजा

मिडिल ओवरों में भारतीय पारी को चलाने को लेकर श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हुई. इसमें उनके स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की काफी सराहना हुई. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद स्पोर्ट्स सेंटल नाम के यू-ट्यूब चैंनल पर बैठकर अजय जडेजा, वसीम अकरम, निखिल चोपड़ा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने अय्यर के नाम के कसीदे पढ़े. अजय जडेजा ने कहा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जब भी भारत की पारी लड़खड़ाई श्रेयस अय्यर ने उसे ना सिर्फ बखूबी संभाला बल्कि चलाते भी दिखे.

नंबर 4 पर कंसिस्टेंट रहे अय्यर

श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेली 5 पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ा, इसके बावजूद वो टूर्नामेंट के दूसरे और भारत ने नंबर वन टॉप स्कोरर हैं, ये बताने को काफी है कि वो कितने कंसिस्टेंट रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में बस 2 फिफ्टी प्लस स्कोर जड़े. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका योगदान टीम के काम आया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से भी ज्यादा खुशी है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी उनका पहला आईसीसी खिताब है.

BCCI ने कॉन्ट्रेक्ट से किया था बाहर, अब भरा वापसी का दम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का तमगा हासिल करने वाले ये वही श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें पिछले साल BCCI ने कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था. लेकिन, अब जो उन्होंने किया है, उससे ना सिर्फ BCCI को जवाब दिया है बल्कि उसके खिलाड़ियों वाले कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में फिर से वापसी का दम भी भरा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

श्रेयस अय्यर इस मामले में बने नंबर 1 भारतीय, चैंपियंस ट्रॉफी में दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

Sports Desk

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा थे, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या भी थे. मगर इन सारे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारत के चैंपियन बनने की स्क्रिप्ट में श्रेयस अय्यर ने अपना पन्ना जोड़ा. उन्होंने अपने बल्ले से जो किया, उस मामले में वो टूर्नामेंट में नंबर वन बल्लेबाज बने. दुनिया रो-को यानी रोहित-कोहली का दम भरती रही और श्रेयस अय्यर अपनी बैटिंग से चुपचाप भारतीय टीम के सबसे बड़े सवाल का जवाब बनते दिखे. यहां सबसे बड़े सवाल से मतलब टीम इंडिया में नंबर 4 की पोजिशन से है. वनडे फॉर्मेट में इस नंबर पर श्रेयस अय्यर अब भारतीय टीम की रीढ़ बन चुके हैं, ये बात चैंपियंस ट्रॉफी में किए उनके प्रदर्शन से साफ हो चुकी है.

सबसे ज्यादा रन बनाने में श्रेयस अय्यर नंबर 1 भारतीय

श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले 5 मैचों में 48.60 की औसत से 243 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 16 चौके लगाए. ये सभी रन श्रेयस अय्यर ने नंबर 4 की पोजिशन पर खेलते हुए बनाए. इस दमदार प्रदर्शन के साथ वो टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. यानी, रनों के मामले में वो चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज रहे.

जब-जब लड़खड़ाई भारतीय पारी, अय्यर ने आकर संभाला- अजय जडेजा

मिडिल ओवरों में भारतीय पारी को चलाने को लेकर श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हुई. इसमें उनके स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की काफी सराहना हुई. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद स्पोर्ट्स सेंटल नाम के यू-ट्यूब चैंनल पर बैठकर अजय जडेजा, वसीम अकरम, निखिल चोपड़ा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने अय्यर के नाम के कसीदे पढ़े. अजय जडेजा ने कहा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जब भी भारत की पारी लड़खड़ाई श्रेयस अय्यर ने उसे ना सिर्फ बखूबी संभाला बल्कि चलाते भी दिखे.

नंबर 4 पर कंसिस्टेंट रहे अय्यर

श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेली 5 पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ा, इसके बावजूद वो टूर्नामेंट के दूसरे और भारत ने नंबर वन टॉप स्कोरर हैं, ये बताने को काफी है कि वो कितने कंसिस्टेंट रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में बस 2 फिफ्टी प्लस स्कोर जड़े. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका योगदान टीम के काम आया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से भी ज्यादा खुशी है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी उनका पहला आईसीसी खिताब है.

BCCI ने कॉन्ट्रेक्ट से किया था बाहर, अब भरा वापसी का दम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का तमगा हासिल करने वाले ये वही श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें पिछले साल BCCI ने कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था. लेकिन, अब जो उन्होंने किया है, उससे ना सिर्फ BCCI को जवाब दिया है बल्कि उसके खिलाड़ियों वाले कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में फिर से वापसी का दम भी भरा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/shreyas-iyer-answered-the-biggest-question-in-the-number-1/article-13344

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.