श्रेयस अय्यर ने IPL मेगा ऑक्शन से पहले मचाया धमाल, रणजी ट्रॉफी में जड़ा दोहरा शतक

Sports Desk

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन उनका बल्ला नहीं रुक रहा. अय्यर ने एक रणजी मैच में दोहरा शतक जड़ दिया.

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से काफी वक्त से बाहर चल रहे हैं. लेकिन उनका बल्ला नहीं रुक रहा है. अय्यर ने रणजी ट्रॉफी इलाइट के एक मुकाबले में दोहरा शतक जड़ दिया. श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए विस्फोटक प्रदर्शन किया है. उन्होंने ओडिशा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है. अय्यर की इस पारी में 22 चौके और 8 छक्के शामिल हैं. अय्यर ने इससे पहले महाराष्ट्र के खिलाफ शतक जड़ा था.

दरअसल मुंबई और ओडिशा के बीच मैच खेला जा रहा है. अय्यर ने मुंबई की पहली पारी के दौरान दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने दोहरा शतक लगाया. श्रेयस ने खबर लिखने तक 209 गेंदों का सामना करते हुए 207 रन बनाए. उनकी इस पारी में 22 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. श्रेयस को दमदार प्रदर्शन का आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में हर हाल में फायदा मिलेगा. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है. 

अय्यर ने सिद्धेश के साथ बनाई मजबूत साझेदारी -

अय्यर ने सिद्धेश लाड के साथ मजबूत साझेदारी निभाई. सिद्धेश ने शतक लगाया. उन्होंने 285 गेंदों का सामना करते हुए खबर लिखने तक 136 रन बनाए. सिद्धेश की इस पारी में 16 चौके शामिल रहे. सिद्धेश और अय्यर के बीच 300 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है. इन दोनों ने ओडिशा की मुश्किल बढ़ा दी है. मुंबई ने 107 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 464 रन बना लिए थे.

अय्यर पर मेगा ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली -

श्रेयस अय्यर पर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है. उन्हें केकेआर ने रिलीज कर दिया है. अब दूसरी टीमें अय्यर को खरीदना चाहेंगी. उन पर दिल्ली कैपिटल्स बड़ा दांव लगा सकती है. अय्यर फॉर्म में हैं और आईपीएल में कई बार दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. लिहाजा ऑक्शन में उन्हें मोटी रकम मिल सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

श्रेयस अय्यर ने IPL मेगा ऑक्शन से पहले मचाया धमाल, रणजी ट्रॉफी में जड़ा दोहरा शतक

Sports Desk

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से काफी वक्त से बाहर चल रहे हैं. लेकिन उनका बल्ला नहीं रुक रहा है. अय्यर ने रणजी ट्रॉफी इलाइट के एक मुकाबले में दोहरा शतक जड़ दिया. श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए विस्फोटक प्रदर्शन किया है. उन्होंने ओडिशा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है. अय्यर की इस पारी में 22 चौके और 8 छक्के शामिल हैं. अय्यर ने इससे पहले महाराष्ट्र के खिलाफ शतक जड़ा था.

दरअसल मुंबई और ओडिशा के बीच मैच खेला जा रहा है. अय्यर ने मुंबई की पहली पारी के दौरान दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने दोहरा शतक लगाया. श्रेयस ने खबर लिखने तक 209 गेंदों का सामना करते हुए 207 रन बनाए. उनकी इस पारी में 22 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. श्रेयस को दमदार प्रदर्शन का आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में हर हाल में फायदा मिलेगा. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है. 

अय्यर ने सिद्धेश के साथ बनाई मजबूत साझेदारी -

अय्यर ने सिद्धेश लाड के साथ मजबूत साझेदारी निभाई. सिद्धेश ने शतक लगाया. उन्होंने 285 गेंदों का सामना करते हुए खबर लिखने तक 136 रन बनाए. सिद्धेश की इस पारी में 16 चौके शामिल रहे. सिद्धेश और अय्यर के बीच 300 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है. इन दोनों ने ओडिशा की मुश्किल बढ़ा दी है. मुंबई ने 107 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 464 रन बना लिए थे.

अय्यर पर मेगा ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली -

श्रेयस अय्यर पर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है. उन्हें केकेआर ने रिलीज कर दिया है. अब दूसरी टीमें अय्यर को खरीदना चाहेंगी. उन पर दिल्ली कैपिटल्स बड़ा दांव लगा सकती है. अय्यर फॉर्म में हैं और आईपीएल में कई बार दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. लिहाजा ऑक्शन में उन्हें मोटी रकम मिल सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/shreyas-iyer-created-a-stir-before-the-ipl-mega-auction/article-2955

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.