- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- श्रेयस अय्यर ICU से बाहर, हालत में लगातार सुधार: जल्द मिल सकती है छुट्टी
श्रेयस अय्यर ICU से बाहर, हालत में लगातार सुधार: जल्द मिल सकती है छुट्टी
भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें सिडनी के अस्पताल के ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत स्थिर है और कुछ ही दिनों में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल उनका इलाज सिडनी के एक निजी अस्पताल में जारी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रेयस की सेहत की निगरानी के लिए टीम के डॉक्टर को वहीं तैनात किया है। वहीं, श्रेयस के माता-पिता जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले हैं, ताकि वे उनके साथ रह सकें और रिकवरी के दौरान देखभाल कर सकें।
तीसरे वनडे में कैच लेते वक्त लगी थी चोट
25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान अय्यर को गंभीर चोट लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते वक्त श्रेयस ने पीछे की ओर भागते हुए शानदार कैच तो पकड़ा, लेकिन गिरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर बुरी तरह गिरे, जिससे उनकी बाईं पसली और स्प्लीन (तिल्ली) में चोट आई।
चोट के बाद हुई अंदरूनी ब्लीडिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरने के दौरान अंदरूनी ब्लीडिंग हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया था। अब हालत में सुधार है, लेकिन पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। बताया गया है कि श्रेयस को भारत लौटने से पहले कम से कम एक सप्ताह तक सिडनी में रहना होगा।
BCCI ने दी जानकारी
BCCI ने बयान जारी करते हुए कहा— “श्रेयस की स्प्लीन में चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और सिडनी व भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क में है।”
अय्यर ने फैंस को दिया ‘थम्ब्स अप’
अस्पताल से मिली तस्वीर में अय्यर ने बिस्तर पर बैठे हुए थम्ब्स अप करते हुए फैंस को भरोसा दिलाया कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे। इस दृश्य से क्रिकेट प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए