- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- लंदन में दिखे शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, पार्टी में टीम इंडिया का वीडियो बनाती नजर आईं सारा
लंदन में दिखे शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, पार्टी में टीम इंडिया का वीडियो बनाती नजर आईं सारा
Sports
क्रिकेट और ग्लैमर की दुनिया एक बार फिर साथ दिखी, जब इंग्लैंड के लंदन शहर में एक खास डिनर पार्टी में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक ही छत के नीचे नजर आए।
यह आयोजन कोई आम पार्टी नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह द्वारा उनके कैंसर फाउंडेशन "यूवीकैन" के लिए आयोजित की गई चैरिटी डिनर पार्टी थी, जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
इस पार्टी में शुभमन गिल पूरी भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ पहुंचे थे, जबकि सारा अपने पिता और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के साथ आईं। लेकिन सोशल मीडिया पर जिस पल ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था सारा तेंदुलकर का टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो बनाना, जिसमें शुभमन गिल चूक गए।
जब सारा ने निकाला फोन, गिल हो चुके थे बाहर
पार्टी का एक वीडियो इन दिनों वायरल है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी डिनर स्थल में प्रवेश कर रहे हैं और लोग तालियों और कैमरों के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान सारा तेंदुलकर भी वीडियो बनाते हुए दिखाई देती हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि जब उन्होंने कैमरा ऑन किया, तब तक शुभमन गिल वहां से आगे निकल चुके थे। गिल शुरुआत में ही बाकी खिलाड़ियों से आगे थे, और इसीलिए कैमरे में कैद नहीं हो सके।
अफवाहें फिर तेज़
गौरतलब है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का नाम पहले भी कई बार एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों की सोशल मीडिया गतिविधियां, साथ में देखे जाने की खबरें और एक-दूसरे की पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं लंबे समय तक चर्चाओं में रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा।
इस हालिया मुलाकात और वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फैन्स और यूजर्स इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या ये इत्तेफाक था या फिर इशारा किसी गहरी कहानी का?
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए