- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- शुभमन गिल ने पाकिस्तान को ‘डबल टेंशन’ में डाला, टीम इंडिया के उपकप्तान के 360 रन दुबई में पड़ेंगे भा...
शुभमन गिल ने पाकिस्तान को ‘डबल टेंशन’ में डाला, टीम इंडिया के उपकप्तान के 360 रन दुबई में पड़ेंगे भारी!
Sports Desk
पाकिस्तान खुद को विराट कोहली से निपटने के लिए तैयार कर रहा था. मगर अब उसे शुभमन गिल से भी बचने का प्लान बनाना होगा. टीम इंडिया के उपकप्तान बनने के बाद गिल का बल्ला रुक नहीं रहा और ये खबर पाकिस्तान के लिए अच्छी नहीं है.
शुभमन गिल ने दुबई में बांग्लादेश का जो हाल किया वो पाकिस्तान ने भी देखा ही होगा. उस नजारे को देखने के बाद 23 फरवरी को होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टेंशन अब डबल हो गई है. पाकिस्तान की टेंशन के दोगुनी होने के पीछे की वजह है किंग के बाद भारतीय क्रिकेट के प्रिंस का गरज रहा बल्ला. बात सिर्फ एक या दो मैच की नहीं, बल्कि जबसे शुभमन गिल टीम इंडिया के उप- कप्तान बने हैं, वनडे की पिच पर उनके बल्ले का कहर जारी है. अब ऐसे में पाकिस्तान की सिरदर्दी का डबल होना लाजमी है. क्योंकि एक तो विराट कोहली उनके खिलाफ पहले से अच्छा परफॉर्म कर रहे थे और अब शुभमन गिल का फॉर्म.
आलोचकों का किया मुंह बंद, अब पाकिस्तान का निकलेगा दम!
वैसे एक दिन वो भी था जब टीम मैनेजमेंट ने शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया था और इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी. आलोचकों ने ये तक कहना शुरू कर दिया था कि जिसकी जगह टीम में पक्की नहीं, उसे उप-कप्तान कैसे बना दिया. लेकिन, मैनजमेंट के फैसले और भरोसे पर खरे उतरते हुए गिल ने अब सबके मुंह तक ताला जड़ दिया. उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि जिम्मेदारी निभाने के साथ साथ वो टीम के लिए स्कोर करने और रन बनाने का भी दम रखते हैं.
टीम इंडिया का उप-कप्तान बनने के बाद गिल
शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही भारत का उप-कप्तान बना दिया गया था. उसके बाद से अब तक खेले 4 वनडे में वो 4 फिफ्टी प्लस स्कोर कर चुके हैं. इसमें 2 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं. इन 4 मैचों में उन्होंने 87,60,112 और 101* का स्कोर किया. मतलब अब तक कुल 360 रन बना चुके हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए